UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

80th Independence Day

80th Independence Day: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले आज, 13 अगस्त 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जा रही है। 15 अगस्त के मुख्य आयोजन को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना, वायुसेना) और दिल्ली पुलिस के जवानों ने पूरे परिधान में मार्च पास्ट और परेड का अभ्यास किया है।

80th Independence Day: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिखेगा Gen-Z का जोश

इस बार का स्वतंत्रता दिवस समारोह कई मायनों में बेहद खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। देश के इतिहास में पहली बार लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ का विशेष गायन किया जाएगा। इस वर्ष के समारोह में युवा पीढ़ी और Gen-Z की मजबूत भागीदारी दिखेगी, और देश निर्माण में युवाओं के योगदान के लिए ‘युवा शक्ति’ कार्यक्रम के तहत उन्हें सम्मानित किया जाएगा। रिहर्सल के दौरान सुरक्षा बलों के मार्च पास्ट के साथ-साथ हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश भी की गई।

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

मुख्य सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के लिए इस बार लाल किले और आसपास के क्षेत्रों में 15,000 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 1,000 से ज्यादा सीसीटीवी और अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है। सुरक्षा और तैयारियों के मद्देनजर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के आदेशानुसार लाल किला परिसर 15 जुलाई से 15 अगस्त तक आम जनता के लिए पूरी तरह बंद है।

यातायात प्रतिबंध और सुरक्षा व्यवस्था

फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 4 बजे से 11 बजे तक लाल किले के आसपास के इलाकों में कड़े सुरक्षा और यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं। नेताजी सुभाष मार्ग, चांदनी चौक रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग और निषाद राज मार्ग सहित कई प्रमुख रास्ते आम यातायात के लिए बंद किए गए हैं। अंतरराज्यीय बसों और भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर सुबह 11 बजे तक पूरी तरह रोक लगाई गई थी। (80th Independence Day)

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन रास्तों पर जाने से बचें और दिल्ली मेट्रो (वायलेट लाइन पर स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन) का उपयोग करें। सुरक्षा व्यवस्था के चलते आम पर्यटकों के लिए लाल किला 15 अगस्त की दोपहर तक पूरी तरह बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें