Vande Mataram Row: CWC के फैसले पर भड़के अमित शाह, कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप स्मृति ईरानी की ‘पावर में वापसी’: क्या बीजेपी को मिल गई अगली सुषमा स्वराज? गंगा का बढ़ता जलस्तर बना आफत, वाराणसी के 84 घाटों का संपर्क टूटा; अंतिम संस्कार से आरती तक बदली व्यवस्था AAP का दावा- ‘टेंडर के वक्त जेल में थे जैन’, BJP बोली- भ्रष्टाचार का हिसाब होगा; आप नेता की गिरफ्तारी से गरमाई दिल्ली की राजनीति Delhi: मुंडका के टिकरी कलां में CNG पंप पर सिलेंडर ब्लास्ट, 3 कर्मचारियों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल ‘वंदे मातरम् के केवल पहले दो छंद ही गाएंगे’, CWC बैठक में कांग्रेस का फैसला; 1937 के प्रस्ताव पर कायम रहने का ऐलान

गंगा का बढ़ता जलस्तर बना आफत, वाराणसी के 84 घाटों का संपर्क टूटा; अंतिम संस्कार से आरती तक बदली व्यवस्था

Varanasi Ganga Water Level Rises

Varanasi Ganga Water Level Rises: पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे सभी 84 घाटों का आपसी संपर्क पूरी तरह टूट गया है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा का जलस्तर 67 मीटर के पार पहुँच चुका है और यह 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से लगातार बढ़ रहा है। नदी के इस रौद्र रूप के कारण तटवर्ती इलाकों और महाश्मशान पर व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावित हुई हैं।

Varanasi Ganga Water Level Rises: उफान पर गंगा, डूबे शवदाह प्लेटफॉर्म

मणिकर्णिका घाट के सभी निचले शवदाह प्लेटफॉर्म पानी में डूब चुके हैं, जिसके कारण अंतिम संस्कार अब ऊंची छतों और गलियों के ऊपरी हिस्सों पर किया जा रहा है। जगह की कमी होने से परिजनों को लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है। वहीं, हरिश्चंद्र घाट पर भी पानी भरने से शवदाह का स्थान बदलकर सीढ़ियों के सबसे ऊपरी छोर पर शिफ्ट कर दिया गया है।

वाराणसी में नाव संचालन पर अगले आदेश तक रोक

गंगा की तेज जलधारा और बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से नावों के संचालन पर अगले आदेश तक पूरी तरह रोक लगा दी है। दशाश्वमेध घाट समेत अन्य प्रमुख घाटों पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती भी अब घाट की सीढ़ियों के बजाय छतों पर आयोजित की जा रही है। निचले इलाकों और वरुणा नदी के तटों पर बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 46 राहत शिविरों को अलर्ट कर दिया है। (Varanasi Ganga Water Level Rises)

गंगा किनारे एनडीआरएफ की निगरानी तेज

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जलपुलिस और एनडीआरएफ की निगरानी बढ़ा दी गई है। टीमें घाटों, तटवर्ती क्षेत्रों और बाढ़ प्रभावित होने वाले इलाकों में गश्त कर रही हैं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों से नदी के करीब नहीं जाने की अपील की जा रही है। बढ़ते पानी को देखते हुए नमो घाट पर होने वाला दैनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘काशी वंदन’ भी स्थगित कर दिया गया है। (Varanasi Ganga Water Level Rises)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें