जिस गाने से मिली शोहरत, वही बना मौत की वजह? शामली में हरियाणवी सिंगर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; गोगी गैंग के दावे से मचा हड़कंप Nepal Floods: नेपाल-तिब्बत सीमा पर सैलाब ने मचाई भारी तबाही, बिना बारिश आया कुदरत का कहर; जानें 5 बड़े कारण Nepal Floods: नेपाल की भीषण बाढ़ से यूपी में हाई अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में 24 घंटे निगरानी; सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश Ram Mandir Donation Theft Case: 30 बैंक लॉकरों की फोरेंसिक जांच पूरी, चंपत राय की वापसी की चर्चाओं के बीच आ सकती है एसआईटी रिपोर्ट! Ram Rahim Parole: राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की फरलो, जानें पैरोल और फरलो का पूरा कानून! दिल्ली में स्वाइन फ्लू (H1N1) का बड़ा संकट: 3,000 मामले दर्ज, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपातकालीन बैठक; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
जिस गाने से मिली शोहरत, वही बना मौत की वजह? शामली में हरियाणवी सिंगर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; गोगी गैंग के दावे से मचा हड़कंप Nepal Floods: नेपाल-तिब्बत सीमा पर सैलाब ने मचाई भारी तबाही, बिना बारिश आया कुदरत का कहर; जानें 5 बड़े कारण Nepal Floods: नेपाल की भीषण बाढ़ से यूपी में हाई अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में 24 घंटे निगरानी; सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश Ram Mandir Donation Theft Case: 30 बैंक लॉकरों की फोरेंसिक जांच पूरी, चंपत राय की वापसी की चर्चाओं के बीच आ सकती है एसआईटी रिपोर्ट! Ram Rahim Parole: राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की फरलो, जानें पैरोल और फरलो का पूरा कानून! दिल्ली में स्वाइन फ्लू (H1N1) का बड़ा संकट: 3,000 मामले दर्ज, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपातकालीन बैठक; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

‘तुम मार दो, मैं देख नहीं पाऊंगा’, रिश्तों का कत्ल… अनम हत्याकांड में पांचों दोषियों को आजीवन कारावास

Pilibhit Crime

Pilibhit Crime: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के चर्चित अनम हत्याकांड में न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सभी पांचों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह सनसनीखेज मामला रिश्तों के कत्ल और साजिश की ऐसी खौफनाक दास्तान है, जिसने पूरी इंसानियत को झकझोर कर रख दिया था। महज एक पड़ोसी को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए सगे पिता, दादा और चाचा ने मिलकर अपनी ही 10 साल की मासूम बेटी ‘अनम’ की बेरहमी से बलि चढ़ा दी थी।

रिश्तों को कलंकित करने वाली इस बेहद संवेदनशील घटना का खुलासा तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक (थाना अमरिया) मुकेश शुक्ला ने अपनी कुशल विवेचना के दम पर किया था। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले सभी पाँच आरोपियों को जेल भिजवाकर पुलिस ने निष्पक्ष जांच की एक नई मिसाल पेश की थी। वहीं, अदालत के इस सख्त फैसले ने यह साफ संदेश दिया है कि कानून की नजर से कोई भी अपराधी बच नहीं सकता, चाहे वह पीड़ित का कितना ही करीबी क्यों न हो। (Pilibhit Crime)

Pilibhit Crime: दिल दहला देने वाली वारदात

यह पूरी घटना पीलीभीत जनपद के अमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम माधोपुर की है। 2 दिसंबर 2022 शाम करीब 6 बजे 10 साल की अनम अपने चाचा शादाब और चचेरी बहन के साथ माधोपुर गांव से पड़ोस के गांव सरैंदा पट्टी में उर्स मेला देखने गई थी। 3 दिसंबर 2022 की सुबह उसका शव माधोपुर के ही गेहूं के खेत में खून से लथपथ मिला था। अनम के चेहरे और शरीर पर पत्थरों और धारदार हथियार के गहरे निशान थे।

शुरुआती दौर में इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। जैसे ही शव मिला, वैसे ही रोते-बिलखते पिता अनीस ने पुलिस के सामने एक कहानी रची। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही उसके पड़ोसी शकील के साथ उसकी पुरानी रंजिश चल रही है और इसी रंजिश के चलते शकील ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आनन-फानन में पड़ोसी के खिलाफ हत्या (धारा 302) का मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। (Pilibhit Crime)

घटना के बाद पीड़ित परिवार (जो खुद ही असली कातिल था) ने विरोधियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। मामला बेहद संवेदनशील और पेचीदा था। अमरिया थाने में तैनात तत्कालीन इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने मामले की कमान संभाली। दर्जनों जटिल आपराधिक घटनाओं का पहले भी सफल खुलासा कर चुके इंस्पेक्टर शुक्ला को पहली नजर में ही परिजनों के बयानों और घटनास्थल के साक्ष्यों में विरोधाभास नजर आया।

पुलिस का संदेह और खौफनाक साजिश का पर्दाफाश

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देशन में पुलिस टीमों ने गहराई से छानबीन शुरू की। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस के सामने ऐसी कड़ियां आने लगीं जिसने कहानी का रुख पूरी तरह बदल दिया। गांव के कुछ लोगों ने दबी जुबान में पुलिस को बताया कि जिस समय बच्ची के लापता होने और हत्या की बात कही जा रही थी, उस दौरान लड़की कहीं गायब ही नहीं हुई थी।

पुलिस को सबसे बड़ा संदेह तब हुआ जब लड़की को अस्पताल ले जाने या उसके मरणासन्न होने के दौरान पिता और परिवार के लोग नाटकीय ढंग से उसका वीडियो बना रहे थे ताकि पड़ोसी के खिलाफ पुख्ता सबूत तैयार किया जा सके। कड़ाई से की गई पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जब कड़ियों को जोड़ा, तो पता चला कि अनम की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं बल्कि उसके सगे पिता अनीस, दादा और चाचा ने मिलकर की थी। (Pilibhit Crime)

‘तुम मार दो, मैं देख नहीं पाऊंगा’ – रिश्तों की बेरहमी

पुलिस की तफ्तीश में जो सच सामने आया, उसने सुनने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए। अनम का पिता अपने विरोधी शकील को किसी भी कीमत पर जेल भिजवाना चाहता था। इसके लिए उसने अपने ही घर की मासूम बेटी को मोहरा बनाया।

साजिश के तहत बच्ची को खेत की तरफ ले जाया गया। वहां पिता ने अपने भाई (बच्ची के चाचा) के हाथ में चाकू थमाया और कहा, “तुम इसे मार दो, सगी बेटी है इसलिए मैं इसे मरते हुए देख नहीं पाऊंगा”। इसके बाद चाचा ने मासूम का पेट चीर दिया और पिता ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया ताकि मौत सुनिश्चित हो सके। इस खौफनाक साजिश में परिवार के कुल पांच लोग शामिल थे। बच्ची की मां इस पूरी साजिश से अनजान थी और उसे भी बाद में पुलिस खुलासे से ही सच का पता चला था। (Pilibhit Crime)

न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला और सजा

इस जघन्य और ‘क्रूरतम’ श्रेणी की ओर बढ़ते मामले की सुनवाई पीलीभीत के संबंधित सत्र न्यायालय में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी की गई और अदालत के समक्ष सभी वैज्ञानिक साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान पेश किए गए। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली पर मौजूद पुख्ता सबूतों को देखने के बाद माना कि अभियुक्तों का यह कृत्य न केवल कानूनन अक्षम्य है, बल्कि सामाजिक और मानवीय रिश्तों पर भी एक बदनुमा दाग है। अदालत ने अनम हत्याकांड में शामिल सभी पांचों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही सभी दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है। (Pilibhit Crime)

अनम हत्याकांड का यह फैसला केवल एक अदालती आदेश नहीं है, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा सबक है।चंद गज जमीन, आपसी रंजिश या किसी को नीचा दिखाने के अंधकूप में गिरकर लोग इस कदर अंधे हो रहे हैं कि उन्हें अपनी ही कोख और खून का अहसास खत्म होता जा रहा है। एक 10 साल की बच्ची जिसने अभी दुनिया को ठीक से देखा भी नहीं था, वह अपनों के ही लालच और प्रतिशोध की आग में होम हो गई।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें