UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला
UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

नींद की झपकी बनी काल! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी अर्टिगा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत; 3 गंभीर घायल

Sultanpur News

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस भीषण टक्कर में कार में सवार 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दिल दहला देने वाला हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 97.500 (सुखबड़ेरी) के पास सुबह करीब 5:00 बजे घटित हुआ।

Sultanpur News: खेल के मैदान से मौत के सफर तक- कैसे हुआ हादसा?

पुलिस से मिली जानकारी और घायल खिलाड़ियों के बयानों के मुताबिक, कार में सवार सभी 6 लोग पेशेवर टेनिस खिलाड़ी थे। वे सभी राजधानी लखनऊ में आयोजित एक टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अपनी अर्टिगा कार से वापस देवरिया लौट रहे थे।

रात भर के सफर की थकान के कारण कार में सवार सभी खिलाड़ी गहरी नींद में सो रहे थे। एक्सप्रेसवे पर गाड़ी की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। शुरुआती पुलिस जांच में अंदेशा जताया गया है कि सुबह के वक्त अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार अर्टिगा आगे चल रहे एक भारी ट्रक में पीछे से बेहद तेज गति से जा टकराई। (Sultanpur News)

चीख-पुकार और भयानक मंजर

टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर होकर ट्रक के नीचे घुस गया। गाड़ी के परखच्चे उड़ जाने के कारण सभी खिलाड़ी खून से लथपथ हालत में गाड़ी के मलबे के अंदर ही फंस गए। राहगीरों ने तुरंत इस खौफनाक मंजर को देखकर पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की टीम को सूचना दी।

यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कार के दरवाजों और बॉडी को गैस कटर व अन्य उपकरणों की मदद से तोड़कर बड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सका। (Sultanpur News)

हादसे का शिकार हुए सभी युवा खिलाड़ी देवरिया जिले के रहने वाले हैं। हादसे में नित्या प्रजापति (22 वर्ष), इरफान अंसारी (20 वर्ष), और अनिकेत (24 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायलों में आनंद यादव (23 वर्ष), राजू यादव (22 वर्ष) और जयंतो शर्मा (30 वर्ष) शामिल हैं।

घायलों का उपचार और पुलिसिया कार्रवाई

गाड़ी से निकाले जाने के बाद यूपीडा की एम्बुलेंस से घायलों को तुरंत कुमारगंज स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। डॉक्टरों ने जाँच के बाद नित्या, इरफान और अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दर्शननगर (अयोध्या) मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद अज्ञात ट्रक का चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बल्दीराय के क्षेत्राधिकारी (CO) आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस की टीमें एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। (Sultanpur News)

इस अचानक हुए हादसे से खेल जगत और देवरिया में मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोते-सोते तीन होनहार खिलाड़ियों का मौत के मुंह में चले जाना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और लंबी दूरी के सफर में रात के वक्त बरती जाने वाली सावधानियों पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें