UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला
UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, विंध्याचल धाम से लौट रहे 4 युवकों की मौत; ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

Prayagraj-Varanasi Highway Accident

Prayagraj-Varanasi Highway Accident: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया।

Prayagraj-Varanasi Highway Accident: मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर लौट रहे थे युवक

मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हटिया और उसके आसपास के रहने वाले करीब 7-8 युवक रविवार को नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर मीरजापुर स्थित मां विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन करने के बाद सभी सोमवार सुबह तड़के स्कॉर्पियो से वापस काशी लौट रहे थे। गाड़ी शिवपुर के रहने वाले पारस यादव की बताई जा रही है।

रील और सेल्फी के चक्कर में हुआ हादसा!

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच जब इन युवकों की स्कॉर्पियो रूपापुर फ्लाईओवर पर पहुँची, तो युवकों ने ओवरब्रिज पर ही गाड़ी रोक दी। इसके बाद कुछ युवक गाड़ी से नीचे उतरकर हाईवे पर सेल्फी लेने और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने लगे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ओवरब्रिज पर खड़ी स्कॉर्पियो को पीछे से रौंद दिया। (Prayagraj-Varanasi Highway Accident)

टक्कर के बाद 30 फीट नीचे गिरा एक युवक

ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा इलाका दहल उठा। टक्कर के जोरदार झटके के कारण स्कॉर्पियो के आसपास खड़े तीन युवक उछलकर नेशनल हाईवे पर ही दूर जा गिरे, जबकि एक युवक पुल की रेलिंग को पार करते हुए ओवरब्रिज से करीब 30 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। वहीं, दो युवक कार के भीतर सीटों के बीच बुरी तरह फंस गए। दुर्घटना के तुरंत बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

गैस कटर से काटी गई गाड़ी, मृतकों की हुई पहचान

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत इस घटना की सूचना मिर्जामुराद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। कार के भीतर फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और गैस कटर की मदद से गाड़ी की बॉडी को काटकर उन्हें बाहर निकाला गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले चार युवकों में से तीन की पहचान हो चुकी है। अमन यादव, गोलू, आलोक मिश्रा और एक अन्य मृतक की पहचान अभी साफ नहीं हो पाई है। (Prayagraj-Varanasi Highway Accident)

हादसे में घायल युवकों में कन्हैया यादव व अन्य शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए तुरंत पास के अस्पताल और गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू (BHU) ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है।

चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

    हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश के लिए हाईवे के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है, जिससे पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।

    हाईवे पर रील और सेल्फी का बढ़ता जानलेवा शौक

    यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करता है कि युवाओं में हाईवे और एक्सप्रेसवे जैसी खतरनाक जगहों पर गाड़ी रोककर रील बनाने और सेल्फी लेने का बढ़ता क्रेज कितना जानलेवा साबित हो रहा है। यातायात नियमों के मुताबिक, तीव्र गति वाले नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज या मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा करना पूरी तरह वर्जित और बेहद जोखिम भरा है, क्योंकि पीछे से आने वाले भारी वाहनों को अचानक रुकने का समय नहीं मिल पाता। पुलिस ने एक बार फिर आम जनता से अपील की है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें और ऐसी लापरवाहियों से बचें। (Prayagraj-Varanasi Highway Accident)

    Vaishali
    Author: Vaishali

    Comments are closed.

    और पढ़ें