UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा केस में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार

Shiva Sharma Death Case

Shiva Sharma Death Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी STF की वाराणसी यूनिट और लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत नागपुर-वर्धा रोड पर नाकेबंदी कर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को दबोच लिया। लखनऊ पुलिस ने इन आरोपियों पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

Shiva Sharma Death Case: हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

28 वर्षीय शिवा शर्मा लखनऊ में रेस्टोरेंट और कैफे की चैन चलाते थे। उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में श्रद्धा दुबे के अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही श्रद्धा और उसके करीबी फरार चल रहे थे। इस मामले ने तब बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक मोड़ ले लिया, जब पुलिस की शिथिलता के चलते शासन ने लखनऊ सेंट्रल के तत्कालीन डीसीपी विक्रांत वीर का तबादला कर दिया था।

पुलिस की टीमें लगातार उत्तर प्रदेश, आगरा, और यहां तक कि भारत-नेपाल सीमा (बहराइच) तक आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थीं। बहराइच बॉर्डर के पास श्रद्धा की लावारिस महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन भी बरामद हुई थी, जिससे उनके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, सर्विलांस और सटीक इनपुट के आधार पर यूपी एसटीएफ ने आखिरकार उन्हें नागपुर में ट्रैक कर लिया। (Shiva Sharma Death Case)

मर्डर या सुसाइड? दो अलग कहानियां

इस पूरे मामले में दो विपरीत पक्ष सामने आए हैं। शिवा शर्मा की मां और परिवार का आरोप है कि श्रद्धा दुबे और उसके साथियों ने शिवा का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवा के शरीर पर सिगरेट से दागने के निशान, फेफड़ों, लीवर और तिल्ली में गहरी चोटें पाई गई थीं, जिसके आधार पर परिवार इसे एक सुनियोजित हत्या करार दे रहा है। FIR के अनुसार, इंटीमेट वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का भी आरोप लगाया गया है।

गिरफ्तारी से पहले श्रद्धा दुबे ने सोशल मीडिया और कुछ न्यूज़ चैनलों के माध्यम से एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी थी। उसने दावा किया था कि शिवा शर्मा की मौत कोई हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या थी। श्रद्धा के मुताबिक, शिवा भारी कर्ज में डूबा हुआ था और उसी मानसिक तनाव के चलते उसने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। (Shiva Sharma Death Case)

आगे की कानूनी प्रक्रिया

    नागपुर पुलिस के सहयोग से यूपी एसटीएफ अब आरोपियों की गिरफ्तारी की कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही है। आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया जा रहा है, जिसके बाद यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की टीम इन्हें लखनऊ लेकर आएगी। लखनऊ लाने के बाद पुलिस इन सभी आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी, ताकि चौथी मंजिल से गिरने की रात की असली सच्चाई और शिवा के शरीर पर मिले चोट के निशानों का रहस्य उजागर हो सके।

    Vaishali
    Author: Vaishali

    Comments are closed.

    और पढ़ें