UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सभी 101 नाम घोषित

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार की पार्टी ने जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 44 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने एनडीए के सभी 101 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

सूची में वाल्मिकीनगर से धरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, सिकटा से समृद्ध वर्मा, नरकटिया से विशाल शाह, केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता और सुरसंड से नागेंद्र राउत समेत कई अन्य के नाम हैं।

कौन हैं जदयू के नए चेहरे? (Bihar Election 2025)

इससे पहले, जदयू ने बुधवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को महनार, बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को नालंदा और सुनील कुमार को भोरे (सु) सीट से उम्मीदवार बनाया है।

उपेंद्र कुशवाहा का खेल: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के छह उम्मीदवार

इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए विभिन्न जिलों से छह उम्मीदवारों की घोषणा की है।

प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी के अनुसार, टिट्टू को सीवान जिले की बासोपट्टी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। मधुबनी से मयंक आनंद और रोहतास जिले की दिनारा विधानसभा सीट से आलोक कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे। सूची में समस्तीपुर के उजियारपुर से प्रशांत कुमार पासवान, रोहतास के सासाराम से मीनाक्षी और मुजफ्फरपुर के पारू से टिट्टू नाम के एक अन्य उम्मीदवार भी शामिल हैं।

सीट बंटवारे की कहानी: बीजेपी और जदयू की भागीदारी (Bihar Election 2025)

बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग सभी पार्टियों ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बीजेपी ने बाजी मारी है और अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सत्तारूढ़ एनडीए ने रविवार को टिकट बंटवारे का फैसला कर लिया।

भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि रामविलास की लोक जनशक्ति पार्टी 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए मतदान 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। (Bihar Election 2025)

Comments are closed.

और पढ़ें