UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Delhi Blast: चारों तरफ मलबा, धुआँ और चीख-पुकार… दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका; दहला पूरा देश

Delhi Blast

Delhi Blast: सोमवार शाम के लगभग पौने सात बजे का वक्त… दिल्ली के लाल किले के पास, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के करीब, सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर, एक धीमी गति से चल रही हुंडई i20 कार में एक जोरदार धमाका हुआ। उस भयानक धमाके में, जिसने भी आवाज़ सुनी, उसके रोंगटे खड़े हो गए होंगे।

Delhi Blast: दिल्ली में धमाके की चौंकाने वाली घटना

यह सिर्फ एक धमाका नहीं था, यह दिल्ली की सुरक्षा पर एक गहरी चोट थी। विस्फोट की तीव्रता इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, आसपास खड़ी करीब 30 से अधिक गाड़ियों में आग लग गई और लाल मंदिर तक कार के हिस्से जा गिरे। चारों तरफ मलबा, धुआँ और चीख-पुकार मच गई। सड़क पर खून और अफरा-तफरी का मंजर था।

जानकारी के मुताबिक, इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से 24 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज LNJP और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। धमाके की गंभीरता को देखते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीमें और फॉरेंसिक विशेषज्ञ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और जाँच का जिम्मा संभाला। NSG की टीम खोजी कुत्तों के साथ सबूत जुटाने में लग गई।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक धीमी गति से चल रही कार में विस्फोट हुआ। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि धमाके में हरियाणा नंबर (HR 26) की एक i20 कार शामिल थी, जो कथित तौर पर ‘सलमान’ नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी। सलमान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।। गृह मंत्री के निर्देश पर, पुलिस आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि कार के रूट और विस्फोटक रखने वाले संदिग्धों का पता लगाया जा सके। (Delhi Blast)

Delhi Red Fort Blast

इस घटना के तुरंत बाद, दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशील स्थानों पर सघन गश्त और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। (Delhi Blast)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने तुरंत दिल्ली पुलिस कमिश्नर और आईबी प्रमुख से बात करके जानकारी ली। उन्होंने कहा, “हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी एंगल से गहन जाँच करेंगे।” देर शाम वह LNJP अस्पताल पहुँचे और घायलों से मुलाकात की, साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करके स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मंगलवार को गृह मंत्रालय में सुरक्षा से जुड़े आला अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक भी बुलाई है।

घटना के बाद लाल किला और चाँदनी चौक का इलाका सुरक्षा घेरे में है। यह विस्फोट दिल्लीवासियों के मन में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर गया है। एजेंसियाँ इस बात की गहराई से जाँच कर रही हैं कि यह एक आतंकी घटना थी, या किसी और साजिश का हिस्सा। (Delhi Blast)

Comments are closed.

और पढ़ें