Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के 36वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गीडा के विभिन्न सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 408 करोड़ रुपये के 114 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
सीएम योगी ने 6139 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए आवंटित 115 भूखंडों में से पांच निवेशकों को अपने हाथों से आवंटन प्रमाण पत्र सौंपा। गीडा स्थित नाइलिट कैम्पस से कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए।

गोरखपुर में नए उद्योगों का आगाज (Gorakhpur)
समारोह के दौरान सीएम ने गीडा में आयोजित तीन दिवसीय यूपी स्टेट ट्रेड शो का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लखनऊ में 34 करोड़ रुपये से बनने वाली फ्लैटेड फैक्ट्री और गोरखपुर में 3.91 करोड़ रुपये की लागत वाली ओडीओपी पैकेजिंग सीएफसी का शिलान्यास किया और उद्यमियों को इंसेंटिव और ऋण धनराशि का वितरण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सुरक्षा का माहौल कैसा होना चाहिए, अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कैसे होनी चाहिए, इसके लिए लोग उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी में सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना। अन्नदाता किसानों के साथ सीधे संवाद हुआ। जमीन का उन्हें अच्छा मुआवजा देना प्रारंभ हुआ। सरकार का स्पष्ट मानना है कि किसी भी अन्नदाता किसान के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उससे बात की जानी चाहिए। किसी भी गरीब को उजाड़ा नहीं जाना चाहिए, यही सरकार का संकल्प भी है। (Gorakhpur)
अगर किसी विकास की योजना को किसी गरीब की भूमि की आवश्यकता है, तो उसे अच्छा मुआवजा भी देना चाहिए, उसके लिए आवास की सुविधा भी उपलब्ध करवानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब यह संकल्प प्रारंभ हुआ तो देश का बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर देने में उत्तर प्रदेश भी सफल हुआ।

जीरो टॉलरेंस नीति: अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अंदर लाखों युवाओं को उनके गृहक्षेत्र में ही नौकरी और रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर कार्य प्रारंभ किए हैं। इसके लिए सरकार ने काफी प्रयास किए। सुरक्षा का ऐसा बेहतर वातावरण बनाया जहां गुंडागर्दी नहीं चलती। (Gorakhpur)
गुंडा टैक्स, माफियाराज, मनमानापन नहीं चलता। बल्कि अपराध और अपराधियों के प्रति तथा भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाती है। जीरो टॉलरेंस, केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि भाव भी है, जिसे जमीनी धरातल पर सख्ती के साथ उतारा गया।
इसका परिणाम है उत्तर प्रदेश आज कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से देश के अंदर एक मॉडल स्टेट के रूप में अपनी स्थापित करने में सफल हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश से माफिया गायब हैं। कर्फ्यू गायब, दंगे बंद, अराजकता बंद है। उपद्रव का प्रदेश अब उत्सव का प्रदेश बन गया है। (Gorakhpur)
बीमारू नहीं, अब अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश बन चुका है यूपी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू नहीं बल्कि भारत की अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश बन चुका है। देश की सबसे तेज विकसित अर्थव्यवस्था के रूप में उत्तर प्रदेश ने आज अपने आप को स्थापित किया है।
उन्होंने बताया कि आज देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क उत्तर प्रदेश के पास है। देश की पहली रैपिड ट्रेन यूपी में, देश की पहली इनलैंड वाटरवे भी यूपी में है। देश में सबसे अधिक मेट्रो सिटी उत्तर प्रदेश के पास हैं। देश के अंदर सबसे ज्यादा एयरपोर्ट यूपी में हैं। (Gorakhpur)
यहां 16 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं, जिनमें चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। पांचवां और भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट ‘जेवर’ तैयार हो चुका है। अगले एक महीने के अंदर पीएम मोदी के कर-कमलों से इसका उद्घाटन भी कराने जा रहे हैं।
आ रहा निवेश, बरस रही नौकरी
सीएम योगी ने कहा कि आज सरकार हर सेक्टर में नौजवानों को नौकरी दे रहे है। निवेश आ रहा है, तो नौकरी भी बरस रही है। निवेश आएगा तो नौकरी भी लेकर आएगा। हर निवेश नौकरी और रोजगार की संभावनाओं को विकसित करता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 लाख करोड़ रुपये के जो निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरे हैं, उनके माध्यम से डेढ़ करोड़ नौजवानों के लिए सीधे-सीधे नौकरी की स्थिति बनी। अकेले गीडा में ही लगभग 40,000 नौजवानों को नौकरी मिली है। (Gorakhpur)
सीएम ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस को जब सत्ता में जमने का अवसर मिला तो वे लोगों को जाति-पाति में लड़ाते थे, अराजकता फैलाते थे। गुंडागर्दी पैदा करके व्यापारी की प्रॉपर्टी पर और गरीब की जमीन पर कब्जा करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे।
उन्होंने कहा कि जब डबल इंजन की सरकार आई, तो आपने देखा होगा कि ये कब्जा करने वाले जो थे, उनकी कमर हमने सीधी कर दी है। और, इतनी कुटाई उनकी हुई है कि अब उनके ऊपर हम लोग फैक्ट्री का निर्माण कर रहे हैं। (Gorakhpur)

माफियागिरी ने चौपट कर दिया था निवेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश आज़ादी के बाद से निरंतर उपेक्षित रहा। यहां उद्योग–धंधे या तो थे नहीं, और जो थे वे बंद हो रहे थे। माफियागिरी ने निवेश चौपट कर दिया था। जबकि आज आधुनिक विकास हो रहा है, निवेश आ रहा है। अब देश और दुनिया का सबसे बड़ा उद्यमी भी गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में निवेश करने आ रहा है।
2017 के बाद सुधरी कानून-व्यवस्था, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, शानदार कनेक्टिविटी और करीब तीन दर्जन सेक्टोरियल पॉलिसी के कारण गीडा में आज निवेशकों की भीड़ है। पिछले आठ वर्ष में लगभग 500 औद्योगिक इकाइयां गीडा में स्थापित हुईं। 11,618 करोड़ से अधिक रुपये के निवेश से लगभग 40,000 नौजवानों को सीधे नौकरी मिली। (Gorakhpur)
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे 800 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। सेक्टर स्पेसिफिक स्कीम के अंतर्गत प्लास्टिक पार्क और फ्लैटेड फैक्ट्री भी आ रही है, जिससे नौजवानों को और अवसर मिलेंगे।
नाइलिट के माध्यम से युवा स्किल डेवलपमेंट में प्रशिक्षित हो रहे हैं। गीडा से लेकर धुरियापार तक एक बड़ा औद्योगिक कॉरिडोर विकसित हो रहा है जिसमें अंबुजा सीमेंट, श्रेयस डिस्टिलरी आदि आने जा रही हैं। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में गीडा एक विकसित औद्योगिक हब के रूप में स्थापित होगा। (Gorakhpur)
m









