राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

हर दिल में अटल: पीएम मोदी आज लखनऊ में करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन;जानिए क्या है खासियत

आज का दिन हर साल से ज़्यादा महत्वपूर्ण है, उसके पीछे आज कई कुछ कारण है. देश की राजधानी से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी तक बीजेपी पूरी तरह हर्षोउल्लास से भरी हुए दिखा रही है. जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे भारत के तीन महत्वपूर्ण लोग। जिसकी मूर्ति का आज पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। जिसमे कि भारत रत्न, पूर्व पीएम श्रद्धये पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती पर उनको बीजेपी एक यादगार तोहफा दे रही हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वो कई बार के सांसद रहे और आज वहीं पर बीजेपी उनके नाम से एक बड़ा तोहफा देने जा रही है।

अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती पर लखनऊ के बसंतकुंज में अटल प्रेरणा स्थल के पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे और उनके साथ सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। अटल प्रेरणा स्थल में कांस्य से बानी मूर्तियों में अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति प्रेरणा स्थल के अंदर लगाई है.

प्रेरणा स्थल 65 एकड़ में फैला है. यह राष्ट्र प्रेरणा स्थल कमल के फूल की आकृति में डिजाइन किया गया है. जो भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है. यहां तीनों राष्ट्रनायकों की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. यह प्रतिमाएं ना सिर्फ भव्य हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देंगी.

डेढ़ लाख से ज़्यादा लोगों के आने की सम्भावना

इस आयोजन में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री करीब दो बजे आयोजन स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। लोकार्पण के लिए आयोजन स्थल के साथ पूरे शहर को सजाया व संवारा गया है। आयोजन स्थल को भव्य बनाने के लिए कई प्रदेशों से बेहतरीन फूल वाले पौधे मंगाए गए हैं।पूरे शहर में डिवाइडरों को साफ कर रंगा गया है। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर स्ट्रीट लाइट के पोल पर रंगीन लाइट वाली झालरें लगाई गई हैं। दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कराई गई है। सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजन में आसपास के कई जिलों से करीब 2000 बसें आ रही हैं। इनकी पार्किंग के खास इंतजाम किए गए हैं। कुल 13 पार्किंग बनाई गई हैं। इनमें 2600 बसें और 2000 कारें खड़ी हो सकेंगी। व्यवस्था बनी रहे इसके लिए अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

235 करोड़ से ज्यादा लागत से बना

दरअसल जो राष्ट्र प्रेरणा स्थल का यह निर्माण है, यह 235 करोड़ से ज्यादा लागत से बनाया गया है. इसमें जगह-जगह राष्ट्रनायकों के काम को द‍िखाया गया है. म्यूजियम के साथ यहां मेडिटेशन सेंटर और योगा केंद्र भी है. यह परिसर गोमती नदी किनारे बसंत कुंज में स्थित है।

PM मोदी ने क्या कहा?

पीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा है, ”देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में कल दोपहर बाद करीब 2:30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा।”

क्‍या है खास

राष्ट्र प्रेरणा स्थल का सबसे खास आकर्षण है यहां बना आधुनिक म्यूजियम। 98000 वर्ग फीट एरिया में बने इस म्यूजियम में दो मंजिलों पर पांच गैलरियां और पांच कोटयार्ड हैं। पहली गैलरी में ओरिएंटेशन रूम बनाया गया है। जहां वीडियो और ऑडियो विजुअल के जरिए तीनों राष्ट्रनायकों के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंग दिखाए जाएंगे। दूसरी गैलरी भारतीय जनसंघ की स्थापना और विकास यात्रा को दर्शाती है। तीसरी, चौथी और पांचवी गैलरी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित की गई हैं। यहां उनकी दुर्लभ फोटोग्राफ्स, अखबार कटिंग, सिलिकॉन मूर्तियां और लोगों को प्रेरित करने वाले प्रसंग दिखाए गए हैं।

प्ररेणा स्थल पर तीनों प्रतिमाओं में तीनों राष्ट्रनायकों के बारे में लिखा हुआ गया है। म्यूजियम में पांच कोटयार्ड भी हैं। पहली मंजिल पर भारत माता की 10 फीट ऊंची मूर्ति, जनसंघ के प्रतीक दीपक और सुदर्शन चक्र की प्रतिकृतियां हैं। एक कोटयार्ड में वंदे मातरम उकेरा गया है। दूसरी मंजिल पर राष्ट्रनायिकों के इस्तेमाल किए गए सामान जैसे तख्त, मेज, कुर्सी और छड़ी रखे गए हैं। इसके अलावा 12 इंटरप्रिटेशन वॉल पर म्यूरल और रिलीफ आर्ट से स्वतंत्रता संग्राम की घटनाएं और महान विभूतियां दर्शाई गई हैं। एक वॉल पर अटल जी की प्रसिद्ध कविता की पंक्तियां लिखी हैं। म्यूजियम में वीवीआईपी ग्रीन रूम भी बनाया गया है।

Comments are closed.

और पढ़ें