JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाने की साजिश…” बीजेपी नेता नवनीत राणा का बड़ा बयान, हिंदुओं से कर डाली ऐसी अपील

अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने एक बार फिर एक विवादास्पद बयान देकर देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनीत राणा ने जनसंख्या नियंत्रण की चर्चाओं को लेकर एक और बयान दिया है। जिसके बाद सियासत में बुचाल आ गया है। नवनीत राणा अक्सर अपना बयानों की वजह से ही जानी जाती है।

नवनीत राणा ने हिंदुओं से क्या की अपील

नवनीत राणा ने जनसंख्या असंतुलन का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि देश के भीतर एक खास वर्ग द्वारा बड़ी संख्या में बच्चे पैदा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से अपनी आबादी बढ़ाकर हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रहे हैं। अगर इस स्थिति को रोकना है, तो हिंदुओं को भी अपनी जनसंख्या बढ़ानी होगी और कम से कम 3-4 बच्चे पैदा करने चाहिए।”

नवनीत राणा के बयान के बाद विपक्षी दल हुए हमलावर

नवनीत राणा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। विपक्षी दलों ने इस बयान को भड़काऊ और समाज को बांटने वाला करार दिया है। नेताओं का कहना है कि जहां देश विकास और बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने की बात कर रहा है, वहीं ऐसे बयान गैर-जिम्मेदाराना हैं। तो वहीं इस बयान के बाद ‘जनसंख्या नियंत्रण कानून’ (Population Control Bill) की मांग एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगी है।

देखा जाए तो, भारत में लंबे समय से जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो बच्चों की नीति (Two-Child Policy) की वकालत की जाती रही है। ऐसे में एक जिम्मेदार नेता द्वारा अधिक बच्चे पैदा करने की अपील को कई विशेषज्ञ देश के आर्थिक और सामाजिक संसाधनों पर बोझ के रूप में भी देख रहे हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें