राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

लखनऊ से ईरानी नस्ल का घोड़ा हुआ चोरी, तलाश में जुटी पुलिस, खबर देने वाले को बंपर इनाम

यूपी की राजधानी लखनऊ अपनी शराफत, नज़कात, नफासत और तहज़ीब के लिए जाना जाता है। लेकिन अब लखनऊ से एक बड़ी दिसचस्प खबर सामने आ रही है। आपको याद होगा जब सपा की सरकार थी और उस समय सपा के कद्दावर नेता आज़म खां की बैंस चोरी हो गई थी, उसके बाद सूबे की पुलिस ने सरा काम छोड़ के उइनकी बैंस को ढ़ूंढना शूरू किया था। अबकी सरकार में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। अबकी बार भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है।

लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र के खुदाबख्श कर्बला परिसर से शिया समुदाय की धार्मिक आस्था से जुड़ा कीमती सफेद घोड़ा ‘जुलजनाह’ (दुलदुल) चोरी हो गया है। यह वारदात सुबह करीब 4:30 बजे हुई, जब चोर अस्तबल से घोड़े को खोलकर ले गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर घोड़े को ले जाते दिखाई दे रहे है। कर्बला के प्रबंधक सैनवीम नकवी ने बताया कि यह घोड़ा ईरानी नस्ल का है और धार्मिक महत्व के कारण विशेष देख-रेख में रखा जाता था। इसे मुहर्रम के जुलूस में हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की सवारी के प्रतीक के रूप में निकाला जाता है। घोड़ा बेहद खूबसूरत और सफेद रंग का था।

उत्तराखंड से खरीदा गया था घोड़ा

चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर ताला काटकर घोड़े को आशियाना पुल की तरफ ले जाता दिख रहा है। घोड़ा ईरानी नस्ल का सफेद रंग का है, जो लखनऊ में बहुत दुर्लभ माना जाता है। शहर में सिर्फ 3 ऐसे घोड़े बताए जा रहे हैं। इसे करीब 1.5 साल पहले उत्तराखंड से 4-4.5 लाख रुपये में खरीदा गया था।

ढूंढ़ने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम

तालकटोरा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और आसपास के अन्य कैमरों की जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे और घोड़ा बरामद किया जाएगा। कर्बला के पूर्व मुतवल्ली सैयद फैजी अली (मालिक/देखभालकर्ता) ने घोड़े की बरामदगी के लिए 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। मालिक इसे “बच्चे जैसा” मानते हैं और काफी परेशान हैं।

घोड़ा चोरी कैसे हुआ?

प्रबंधक सैनवीम नकवी के अनुसार, घोड़े की देख-रेख करने वाला कर्मचारी उस समय छत पर था। इसी बीच चोर ने मौका पाकर अस्तबल से घोड़े को खोला और लेकर भाग गया। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास तलाश शूरु कर दी गई, लेकिन घोड़ा नहीं मिला।

Comments are closed.

और पढ़ें