Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

लखनऊ में 170 भेड़ों की रहस्यमयी मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान किया मुआवज़े का ऐलान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे, इस बार जोमौते हुई है वो इंसान की नहीं बल्कि जानवर की हुई है, लेकिन कैसे क्या हुआ ये जांच का विषय बन गया है।  

आपको बताते चलें कि सूबे की राजधानी लखनऊ में करीब 170 भेड़ों की मौत से राज्य में सनसनी फैल गई है। ये घटना लखनउ में बने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के आसपास की है जहां पर करीब 170 भेड़ों की रहस्यमयी मौत ने प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई और पशु क्रूरता या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

सीएम योगी नें इस घटना पर लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने प्रत्येक भेड़ की मौत के लिए 10 हजार रुपए के मुआवजे की घोषणा भी की है।

इस मामले को लेकर मड़ियांव थाने में एक लिखित शिकायत दी गई है।‘आसरा द हेल्पिंग हैंड्स ट्रस्ट’ नामक एनजीओ की संस्थापक चारु खरे ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के आसपास चरने वाली करीब 170 भेड़ों की अचानक मौत हो गई है। उन्होंने आशंका जताई कि भेड़ों ने या तो किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया या फिर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें जहर दिया गया है।

चारु खरे ने इस घटना को बेहद गंभीर और संवेदनशील बताते हुए मांग की है कि मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया जाए, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी तरह की लापरवाही या जानबूझकर जहर देने की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि उनकी संस्था जांच में हर संभव सहयोग करेगी।

इस घटना के बाद पशुपालकों और पशु प्रेमियों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि राजधानी जैसे शहर में इस तरह की घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Comments are closed.

और पढ़ें