देश में SIR को लेकर विपक्ष ने हंगामा काट रखा था, लेकिन सरकार अपने इस फैसले से पीछे नहीं हटी और राज्यों में SIR की प्रक्रिया शुरू हुई और कई राज्यों में तो SIR लगभग पूरा भी हो गया है। लेकिन आपको बताते चलें कि विपक्ष ने इस पर जनता को गुमराह करने की बहुत कोशिश की गई लेकिन उनका ये दांव नहीं चल सका और SIR को राज्यों में सकुशन संपन्न किया गया। अब खबर आ रही है यूपी से जहां पर ये पता चल रहा है कि चुनाव आयोग ने यूपी में SIR ड्राफ्ट लिस्ट की डेट को आगे बढ़ा दिया है। हालांकि कल यानी कि 31 दिसंबर 2025 को SIR ड्राफ्ट लिस्ट को आना था, लेकिन अचानक से ये तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इसी पर अखिलेश यादव नेंसवाल खड़ किए है।

SIR ड्राफ्ट लिस्ट पर अखिलेश यादव ने खड़े किए सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे चुनाव में मतदान का प्रतिशत और रिजल्ट देरी से आने पर जनता को आशंका होती थी ठीक वैसे ही आशंका ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ने पर हो रही है। अखिलेश ने आगे कहा कि कहीं ‘मानवीय भूल के बहाने’ मतदाताओं का आँकड़ा बढ़ न जाए। ध्यान रहे इस बार ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ने हैं!

क्या हैं नई तारीख?
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार अब मतदाता सूची का प्रकाशन 06 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है।

क्या है चुनाव आयोग के आंकड़े
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2025 तक उत्तर प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर थे। जांच के बाद इनमें से लगभग 2.89 करोड़ लोगों के नाम काटे जाएंगे। करीब 1.11 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। वहीं, जिन 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे, इनमें से 1.26 करोड़ मतदाता अब उस पते पर नहीं रहते यानी वे दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं।









