Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

नए साल पर जनता के लिए कहीं खुशी- कहीं गम, बदलेंगे कई नियम, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर

नए साल का आगाज़ हो गया है। लेकिन जहां एक तरफ नया साल खुशियां लेकर आएगा तो दूसरी तरफ लोगों के लिए टेंशन भी लाएगा। क्योंकि नए साल पर देश के अंदर कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे है। जो कि किचन से लेकर सैलरी और आधार में भी बदलाव देखने को मिलेगा और ये बदलाव आपकी जेब पर असर डालता हुआ नज़र आएगा। आम जनता के लिए कहीं ना कहीं ये खबर से लोगों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिलेगी। आएये जानते है नए साल पर क्या क्या होंगे बदलाव

पैन (PAN) और आधार (ADHAR) लिंक
आधार कार्ड और पैन को लिंक करने की डेट दिसंबर में ही समाप्‍त हो रही है। अगर इन्‍हें लिंक नहीं किया जाता है तो यह 1 जनवरी से निष्क्रिय हो जाएंगे, फिर आप आईटीआर रिफंड, रिसिप्‍ट और बैंकिंग लाभ नहीं ले पाओगे। साथ ही पैन निष्क्रिय होने से आप कई सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो सकते हो।

एलपीजी सिलेंडर (LPG CYLINDER) हो गया महंगा

नए साल की शुरुआत में ही आम जनता को झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में LPG Cylinder की कीमतों में इजाफा कर दिया है। ये बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की गई है और साल के पहले दिन से ये 111 रुपये तक महंगा हो गया है।

हवाई सफर होगा सस्ता
जहां एक ओर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Price Hike कर झटका दिया है, तो वहीं 1 जनवरी 2026 की तारीख हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। दरअसल, कंपनियों ने हवाई ईंधन या जेट फ्यूल के दाम घटा (ATF Price Cut) दिए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत 99,676.77 रुपये से कम करके अब 92,323.02 रुपये प्रति किलोलीटर की गई है। 

कार (Car) खरीदना हुआ महंगा
साल 2026 का पहला दिन कार खरीदारों के लिए झटका लेकर आया है। दरअसल, कई दिग्गज कार कंपनियों ने अपनी कारों के दाम में इजाफा करने का फैसला किया है। बढ़ती इनपुट लागत और ऑपरेशनल खर्च का हवाला देते हुए इन कंपनियों ने अपनी कारों के दाम में बढ़ोतरी (Car Price Hike From 1st January) का ऐलान किया है।

नया टैक्‍स कानून 
नया इनकम टैक्‍स एक्‍ट 2025 1 जनवरी 2026 से पूरी तरह से लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन सरकार जनवरी तक नए ITR (टैक्स रिटर्न) फॉर्म और नियमों को नोटिफाई करेगी, जो 1 अप्रैल 2026 यानी वित्त वर्ष 2026-27 से लागू होगा। यह पुराने टैक्‍स कानून Income-tax Act, 1961 की जगह लेगा।

8वां वेतन आयोग 
उम्‍मीद की जा रही है कि सरकार 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी कर देगी जिसकी मांग पिछले कई वक्त से चल रही है।  इसका मतलब है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन 1 जनवरी 2026 से जोड़कर दी जाएगी। बता दें 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्‍त हो जाएगा।

Comments are closed.

और पढ़ें