राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी की भगवान राम से कर दी तुलना, बीजेपी का पलटवार कहा ये तो चापलूसी प्रो मैक्स

कांग्रेस नेताओं को क्या हो गया है ये तो भगवान जाने क्योंकि वो कब क्या बयान दे देंगे ये समझ पाना मुमकिन ही नहीं न मुमकिन है। अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राहुल गाँधी की तुलना भगवान राम से कर दी. ये वही कांग्रेस है जो कहती थी कि भगवान राम का तो इस देश में कोई अस्तित्व ही नहीं है। अब राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर रहें हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का बयान

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने एक बयान देकर राजनीतिक हलचल मचा दी है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी। पटोले का कहना है कि राहुल गांधी वही काम कर रहे हैं जो भगवान राम करते थे। पटोले ने यह बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी अब तक अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर क्यों नहीं गए। पटोले ने जवाब दिया कि राहुल गांधी भगवान राम का काम कर रहे हैं। भगवान राम का काम था पीड़ितों और वंचितों को न्याय दिलाना, राहुल गांधी भी यही कर रहे हैं। वे लोगों की सेवा करना पसंद करते हैं, न कि राम मंदिर में फोटो सेशन कराना।

नाना पटोले ने क्यों दिया बयान?

पटोले ने आगे कहा कि जब राम लला ताले में बंद थे, तब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मंदिर के ताले खुलवाए थे। जब राहुल गांधी अयोध्या जाएंगे, तब वे पूजा करेंगे। उनका जोर इस बात पर था कि राहुल गांधी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए मंदिर जाने की जल्दी नहीं है। बीजेपी लगातार राहुल गांधी पर हमला कर रही है कि मंदिर के उद्घाटन के बाद भी वे वहां नहीं गए।

बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने पटोले के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने फिर से चापलूसी की सारी हदें पार कर दीं। राहुल गांधी को भगवान राम बता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोनिया गांधी को क्रिसमस मनाने का कारण बताया था। यह कैसी चापलूसी है? और फिर हिंदू आस्था का अपमान कर रहे हैं। शहज़ाद पूनावाला ने याद दिलाया कि यही कांग्रेस राम मंदिर बनने का विरोध करती थी। प्राण प्रतिष्ठा को ‘नाच-गाना’ कहती थी। वे लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें