JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौत पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- “सरकार की लापरवाही का…”

देश का सबसे साफ़ सुथरा शहर मध्य प्रदेश का इंदौर है. जहाँ पर गंदे पानी की वजह से लोग बीमार हो गए हैं और सरकार को कानो कान खबर भी नहीं हुए कि गंदे पानी की सप्लाई कैसे हो गई. करीब 200 लोगों के बीमार होने की आशंका जताई जा रही है. बीअर लोगों से खुद सीएम मोहन यादव और कैबिनेट मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल जाकर मरीजों से मुलाकात की है. पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. अभी कुछ दिन पहले कोडीन कफ सिरप को लेकर कई मौते हुए थी. तभी सरकार  सबसे अनजान थी और अब एक बार फिर से दूषित पानी कि वजह से लोग बीमार हो गए हैं. अब इस पूरे मसले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) ने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. 

अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) का बीजेपी (BJP) सरकार पर हमला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) ने इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मृत्यु को लेकर केंद्र व मप्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि यह घटना सरकार की लापरवाही और नाकामी का जीता-जागता उदाहरण है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने कहा था कि वे मां गंगा को साफ करेंगे। आज अगर कोई मां गंगा का पानी पीता है तो वो बीमार पड़ जाएगा और अगर कोई दिल्ली में यमुना नदी में नहाता है तो उसे खुजली हो जाएगी।

पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि कई शहरों को सफाई आदि उपलब्धियों के लिए कई अवार्ड मिले हैं। इंदौर भी उनमें हैं, फिर भी पीने के पानी की हालत इतनी खराब है कि जिसने भी पिया, उसकी मृत्यु हो गई और कई लोग बीमार हैं।

जब भाजपा (BJP) से इस बारे में सवाल किया गया तो आप सोच भी नहीं सकते कि जवाब देने के बजाय उन्होंने कैसा व्यवहार किया। हम ऐसे लोगों से क्या उम्मीद कर सकते हैं जो नदियों को साफ करने के बारे में झूठ बोलते हैं और जो अरावली पहाड़ियों को काटने के लिए तैयार हैं? जहां सरकार विकसित भारत का सपना दिखा रही है, वहां लोग गंदा पानी पीने से मर रहे हैं। क्या यही विकास है?

Indore Contaminated Water Issue

मृतकों के परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता (Indore Contaminated Water Issue)

कैलाश विजयवर्गीय (KAILASH VIJAY VARGIYA)ने बताया कि दूषित पानी पीने से लगभग 198 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी की भी जान को खतरा नहीं है। एक मरीज वेंटिलेटर पर है, हालांकि वह खतरे से बाहर है और ठीक है। हम लोगों की जान बचाने और उन्हें उचित इलाज मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम प्रभावित लोगों से मिल रहे हैं। हम आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की भी मदद करेंगे। सरकार के अलावा, हम समाज से भी सहयोग प्रदान करेंगे।

मंत्री ने कहा कि इस महामारी से प्रभावित किसी भी व्यक्ति या परिवार को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। अस्पताल में भर्ती हुए और इलाज का खर्च उठाने वाले लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। उनका खर्च आज शाम या कल सुबह तक चेक के माध्यम से उन्हें वापस कर दिया जाएगा। (Indore Contaminated Water Issue)

मृतकों की संख्या के बारे में बात करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि अधिकारियों के अनुसार चार लोगों की मौत हुई है, लेकिन यहां के लोगों का कहना है कि नौ लोगों की जान गई है। हम इसकी जांच करेंगे और मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार सभी नौ लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने एक घर का दौरा भी किया और घटना से प्रभावित एक दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने उनके इलाज की व्यवस्था के लिए डॉक्टर से भी बात की।

Comments are closed.

और पढ़ें