राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

“कल मनाया था जश्न, आज थमी सांसें: यूपी भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल के निधन से यूपी की राजनीति में छाया मातम, सीएम योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल (SHYAM BIHARI LAL)के आकस्मिक निधन की खबर ने पूरे राजनीतिक गलियारे को शोक में डुबो दिया है। नियति का क्रूर खेल देखिए कि जिस दिन समर्थकों को उनके जन्मदिन की बधाई देनी थी, उसी दिन उनके जाने की खबर आई।

“जीवन और मृत्यु के बीच की लकीर कितनी धुंधली होती है, इसका अहसास आज बरेली ने किया। 1 जनवरी को जिसका जन्मदिन था, जिसे हजारों दुआएं मिलीं, उसी जनप्रिय नेता ने 2 जनवरी की सुबह हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद लीं। फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का जाना केवल भाजपा की क्षति नहीं, बल्कि उस हर गरीब की हार है जिसकी आवाज वो सदन में उठाते थे।” उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की फरीदपुर (SC) सीट से दो बार के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आज सुबह हृदय गति रुकने (Heart Attack) से निधन हो गया।

कैसे हुआ विधायक का निधन?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल को सर्किट हाउस में हार्ट अटैक आया था। सर्किट हाउस में अचानक विधायक की तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से तत्काल ईलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया था। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका और शुक्रवार को उनके निधन की खबर सामने आई है।

X पर पोस्ट कर सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक श्याम बिहारी लाल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- “जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

आपको बताते चलें कि इसी को कहते है जन्मदिन और संयोग। डॉ. श्याम बिहारी लाल का जन्म 1 जनवरी1966 को हुआ था। कल ही उन्होंने अपना 60वां जन्मदिन मनाया था। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने कल ही उनके दीर्घायु होने की कामना की थी, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही इस दुखद समाचार ने सबको स्तब्ध कर दिया।

एक नजर उनके व्यक्तित्व पर

शिक्षाविद से राजनेता: राजनीति में आने से पहले डॉ. श्याम बिहारी लाल एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (बरेली) में प्रोफेसर (Professor) थे। उनकी गिनती क्षेत्र के सबसे पढ़े-लिखे और शालीन राजनेताओं में होती थी।

राजनीतिक सफर: उन्होंने 2017 में पहली बार फरीदपुर से जीत दर्ज की और फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर शानदार जीत हासिल कर दोबारा विधानसभा पहुंचे।

Comments are closed.

और पढ़ें