JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

​’शांति के मसीहा’ या राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक? राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा— “मैंने सवा आठ युद्धों को खत्म कर दिया”

Donald Trump

Donald Trump: दुनिया की भू-राजनीति में मचे भारी उथल-पुथल के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने वैश्विक कूटनीतिज्ञों और विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है।

शनिवार देर रात जारी एक सनसनीखेज बयान में ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रशासन ने दुनिया के कई बड़े संघर्षों को सुलझा लिया है और अब तक ‘आठ और एक-चौथाई’ (8.25) युद्धों को समाप्त कर दिया है। यह बयान ठीक उस वक्त आया है, जब वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया की नज़रें व्हाइट हाउस पर टिकी हुई हैं।

Donald Trump का ‘आठ और एक-चौथाई’ युद्धों का दावा

फिलहाल अपने संबोधन में ट्रंप ने किसी विशेष युद्ध का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके “आठ और एक-चौथाई” वाले आंकड़े ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। यदि ट्रम्प के बयानों को देखा जाए तो, उनका यह इशारा कहीं ना कहीं इन मोर्चों की ओर हो सकता है।

  1. ​वेनेजुएला संकट: मादुरो की गिरफ्तारी को वे एक बड़े ‘समाप्त’ हो चुके संघर्ष के रूप में देख रहे हैं।
  2. ​यूक्रेन-रूस संघर्ष: ट्रंप शुरू से ही इस युद्ध को ’24 घंटे’ में खत्म करने का दावा करते रहे हैं।
  3. ​मिडल-ईस्ट तनाव: अब्राहम एकॉर्ड और उसके बाद के घटनाक्रम। (Donald Trump)

‘एक-चौथाई’ युद्ध का रहस्य

वो ‘एक-चौथाई’ क्या है? कयास लगाए जा रहे हैं कि वह ‘एक-चौथाई’ शायद उत्तर कोरिया के साथ जारी तनाव या ईरान के साथ चल रही ‘कोल्ड-वॉर’ जैसी स्थिति हो सकती है जिसे वे सुलझाने के करीब मान रहे हैं। जहाँ ट्रंप (Donald Trump) के समर्थकों ने इसे ‘शांति के नोबेल’ के योग्य उपलब्धि बताया है, वहीं आलोचकों का कहना है कि वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई के बाद इसे ‘युद्ध समाप्त करना’ कहना जल्दबाजी होगी।

विपक्ष की मांग: ट्रंप से ‘सवा आठ’ युद्धों की सूची का खुलासा

विपक्षी दलों ने ट्रंप (Donald Trump) से उन ‘सवा आठ’ युद्धों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है। आपको बताते चलें कि, व्हाइट हाउस के सूत्रों का कहना है कि आने वाले कुछ घंटों में राष्ट्रपति ट्रंप एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, जिसमें वे इन ‘सवा आठ’ युद्धों का ब्योरा और वेनेजुएला में अगले कदम की घोषणा करेंगे। पूरी दुनिया इस ‘पीसमेकर’ दावे की हकीकत जानने को बेताब है।

Comments are closed.

और पढ़ें