JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

मादुरो के बेटे ने ट्रंप और अमेरिका को जमकर सुनाया खरी-खोटी बोला-‘मां कसम खाता हूं कि…’

यह खबर वेनेजुएला और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का एक नया अध्याय है। निकोलस मादुरो के बेटे, जिन्हें “मादुरिटो” के नाम से जाना जाता है, ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने से पहले ही उन्हें सीधी चुनौती दे दी है। वहीं अमेरिकी कार्रवाई के तीन दिन बाद अपदस्थ राष्ट्रपति मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा का बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि वेनेजुएला को कुछ लोगों ने ही धोखा दिया है और आने वाला समय सबके चेहरे को बेनकाब कर देगा।

‘मां की कसम खाता हूं कि…’

मादुरो के बेटे का एक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि इतिहास बताएगा गद्दार कौन थे, इतिहास इसका खुलासा करेगा और हम देखेंगे। अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए मादुरो के बेटे ने कहा कि हम शांत हैं, आप हमें सड़कों पर इन लोगों के साथ देखेंगे, वह हमें कमजोर देखना चाहते हैं लेकिन हम सम्मान और गरिमा के साथ अपने झंडे बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें दुख होता है, हमें गुस्सा आता है, मैं अपनी जिंदगी की, अपनी मां की कसम खाता हूं कि वह ऐसा नहीं कर पाएंगे।

मादुरो के बेटे ने लोगों से अपील की कि वे धरना प्रदर्शन में हिस्सा ले। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी खेमा लामबंद होने के लिए तैयार है और हम सड़कों पर उतरेंगे। मादुरो के बेटे के बयान से स्पष्ट है कि वह अमेरिकी की कार्रवाई को आंतरिक साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने दावा किया की पूरी पार्टी एकजुट रहेगी।

 ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान और हालिया बयानों में वेनेजुएला के शासन को बदलने और वहां आर्थिक प्रतिबंधों को और कड़ा करने के संकेत दिए हैं। इसके जवाब में तीन दिनों के मौन के बाद मादुरो के बेटे ने सार्वजनिक मंच से कसम खाते हुए कहा कि अमेरिकी दखलअंदाजी कभी सफल नहीं होगी।

भू-राजनीतिक स्थिति

 2026 की शुरुआत में ही लातिन अमेरिका में तनाव बढ़ गया है। ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति और वेनेजुएला के तेल संसाधनों पर नियंत्रण की संभावनाओं ने काराकास में डर और गुस्से का माहौल बना दिया है।

वर्तमान स्थिति

वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था अभी भी अस्थिर है, लेकिन रूस और चीन के समर्थन के कारण मादुरो शासन खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। मादुरिटो का यह बयान न केवल ट्रंप को चेतावनी है, बल्कि अपने घरेलू समर्थकों को एकजुट करने की एक कोशिश भी है।

मादुरो का बेटा कौन है?

21 जून, 1990 को जन्मे मादुरो के बेटे वेनेजुएला की यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने कम उम्र में ही राजनीति में कदम रखा। 2013 में जब उनके पिता राष्ट्रपति बने तो उन्हें विशेष राष्ट्रपति निरीक्षणों का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया। वह नेशनल फिल्म स्कूल के प्रमुख भी बने और वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के डिप्टी हैं। निकोलसिटो एक संगीतकार भी है।

“वेनेजुएला संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार द्वारा गंभीर सैन्य आक्रामकता को खारिज करता है और उसकी निंदा करता है, जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 1 और 2 का घोर उल्लंघन है, जो संप्रभुता, राज्यों की कानूनी समानता और बल के उपयोग पर रोक का सम्मान करता है,” मादुरो के बेटे ने अपने पिता के अमेरिकी सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद एक बयान में कहा।

Comments are closed.

और पढ़ें