राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

अयोध्या में राम मंदिर के आस-पास नहीं मिलेगा Non Veg Food, ऑनलाइन डिलीवरी भी बैन; जानें वजह

Non Veg ban In Ayodhya

Non Veg ban In Ayodhya: उत्तर प्रदेश की धार्मिक अयोध्या की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा ने निर्णय लिया है। राम मंदिर और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के 15 किलोमीटर के दायरे में अब मांसाहारी भोजन की ऑनलाइन डिलीवरी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। बता दें कि यह प्रतिबंध केवल होटल, ढाबे और दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर भी लागू होगा।

Non Veg ban In Ayodhya: नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

8 जनवरी से यह प्रतिबंध लागू हो गया है। जिला प्रशासन ने यह कदम लगातार मिल रही शिकायतों और धार्मिक भावनाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए उठाया है। अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को बनाए रखने के उद्देश्य से भी अहम है।

अयोध्या के खाद्य आयुक्त माणिक चंद्र सिंह ने अयोध्या धाम के भीतर स्थित होटलों और रेस्तरां में मांसाहारी भोजन पर सख्त प्रतिबंध की घोषणा की। सिंह ने नियमों का उल्लंघन करने वाले होटलों और डिलीवरी प्लेटफॉर्मों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी घोषणा की। (Non Veg ban In Ayodhya)

अधिकारी ने कहा कि विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से ऑनलाइन डिलीवरी अभी भी हो रही थी। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इन क्षेत्रों में ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से मांस न तो परोसा जाएगा और न ही डिलीवर किया जाएगा। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि होटलों से जुड़े डिलीवरी प्लेटफार्म नियमों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राम पथ पर शराब और मांस की बिक्री पहले से बैन

यह कदम अयोध्या नगर निगम द्वारा पिछले साल मई में अयोध्या और फैजाबाद को जोड़ने वाले 14 किलोमीटर लंबे राम पथ पर शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय के बाद उठाया गया है। नौ महीने बीत जाने के बाद भी, शराब की बिक्री पर प्रतिबंध का व्यापक असर देखने को नहीं मिला। (Non Veg ban In Ayodhya)

नगर निगम अधिकारी ने क्या कहा?

स्थानीय लोगों के अनुसार, राम पथ पर अब भी दो दर्जन से अधिक दुकानें खुलेआम शराब बेच रही हैं। इस देरी पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक नगर निगम अधिकारी ने कहा कि निगम ने फैजाबाद एवं राम पथ पर स्थित मांस की दुकानों को हटा दिया था, लेकिन शराब की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से अनुमति आवश्यक है।

सहायक खाद्य आयुक्त माणिक चंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतें मिली थीं कि पहले प्रतिबंध के बावजूद पर्यटकों को ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से मांसाहारी भोजन परोसा जा रहा था। उन्होंने कहा कि शिकायतों के बाद, ऑनलाइन मांसाहारी भोजन आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी होटलों, दुकानदारों और डिलीवरी कंपनियों को सूचित कर दिया गया है और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी की जाएगी। (Non Veg ban In Ayodhya)

Comments are closed.

और पढ़ें