Mardaani 3 Release Date: बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी स्टारर सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी 3’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी कंफर्म रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज़ होगी।
Mardaani 3 Release Date: रानी मुखर्जी की धमाकेदार वापसी
यश राज फ़िल्म्स की मर्दानी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सोलो फीमेल-लीड फ्रैंचाइज़ है, जिसे पिछले 10 वर्षों से दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिलती आ रही है। मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नज़र आएंगी, जो न्याय के लिए निस्वार्थ भाव से लड़ती हैं।
दरअसल, YRF ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मर्दानी 3 का नया पोस्टर पोस्ट किया है। इस पोस्टर में रानी मुखर्जी ग्रे कलर की शर्ट और ब्लू पैंट पहने हुए एक छोटे ड्रम पर बैठी हैं और इस दौरान उनके पीछे कई छोटी बच्चियां दिखाई दे रही हैं, जो कि मिसिंग है। इस पोस्टर से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार शिवानी शिवाजी राव लापता बच्चियों का पता लगाएंगी। (Mardaani 3 Release Date)
इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ” जब तक वो सबको बचा नहीं लेती, तब तक वो रुकेगी नहीं!रानी मुखर्जी निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में मर्दानी 3 में वापसी कर रही हैं। बचाव अभियान 30 जनवरी से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में शुरू हो रहा है।
मर्दानी 3 की डायरेक्शन और प्रोडक्शन
रानी मुखर्जी पहले ही इस फिल्म को लेकर बता चुकी हैं कि यह थ्रिलर “डार्क, खतरनाक और बेहद क्रूर” होगी। यही बयान सामने आते ही नेटिजन्स, सेलेब्स और फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली। (Mardaani 3 Release Date)
मर्दानी 3 का डायरेक्शन अभिराज मीनावाला ने किया है और इसका निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। मर्दानी का पहला पार्ट ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर था और दूसरा पार्ट एक साइको किलर के बारे में था। वहीं, तीसरा पार्ट लापता हो रही लड़कियों और उनकी तलाश पर बना है। बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट पहले 27 फरवरी 2026 थी, लेकिन अब इसे बदलकर 30 जनवरी कर दिया गया है।









