राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

Salman Khan Vs Minister Raghuraj Controversy  : यूपी के मंत्री रघुराज सिंह के बिगड़े बोल, सलमान नहीं शाहरुख खान देशद्रोही, अखिलेश ने साधा निशाना कहा- “सत्ता का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा”

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानों के तीखे वार जारी हैं। इस बार प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान को लेकर एक बेहद विवादित बयान दिया है, जिस पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए भाजपा की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री के एक बयान से सियासत गरमा गई है। प्रदेश के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने एक दिन पहले विवादित बयान देते हुए फिल्म अभिनेता सलमान खान को देशद्रोही करार दे दिया था और कहा था कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है और वो पाकिस्तान को ज्यादा सपोर्ट भी करते हैं। इस पर अखिलेश ने निशाना साधते हुए कहा कि शायद ये बयान जानबूझकर दिया गया हो क्योंकि मंत्री को भनक लग गई होगी कि उनकी छंटनी भी तय है. हालांकि बाद में मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि वो सलमान नहीं शाहरुख खान की बात कर रहे थे। अखिलेश यादव ने इस बयान को ‘नफरत की राजनीति का विस्तार’ बताते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है।

‘शाहरुख खान देशद्रोही, कोई शक नहीं’

उन्होंने आगे कहा, “इसी तरह बांग्लादेश में हिंदू मारे जाते हैं तो शाहरुख खान इस पर भी कुछ नहीं बोलते हैं. मैंने शाहरुख खान का नाम लिया है, वो गलती से सलमान खान का हो गया.” उन्होंने कहा, “मैं फिर से यह कहना चाहता हूं कि शाहरुख खान देशद्रोही हैं और इसमें कोई शक नहीं है.”

इससे पहले दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कल अलीगढ़ में विवादित बयान देते हुए फिल्म एक्टर सलमान खान पर निशाना साधा था. उन्होंने सलमान खान को “देशद्रोही” बताया और कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है और वह वहीं चले जाएं. वह भारत से कमाई कर पाकिस्तान भेजता है. वह भारत में हिंदूओं को नैन-मटक्का दिखाकर पैसा कमाते हैं. सलमान खान को फांसी दी जाए. हिंदूओं को सलमान की फिल्मों का बहिष्कार करना चाहिए ताकि उसकी फिल्में फ्लॉप हो जाए. वह सिर्फ मुसलमानों का ही समर्थन करता है. वह चोर और डकैत भी है.

https://x.com/i/status/2011696852476035468

‘मंत्री जी की कहीं डोर ही न कट जाए’

सलमान को देशद्रोही कहे जाने की बात पर अखिलेश यादव ने जमकर निशाना साधा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पोस्ट में कहा, “लगता है ये विशेष बयान देने से पहले यूपी के मंत्री जी सामान्य ज्ञान के विषय की ये बात भूल गए कि उनके सर्वेसर्वा ने कुछ साल पहले इसी अभिनेता के साथ पतंग उड़ाई थी.”

अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंत्री के बयान पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा के पास विकास के नाम पर कुछ दिखाने को नहीं है, इसलिए वे अब कलाकारों और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। अखिलेश ने इसे “एजेंडा सेट करने की नाकाम कोशिश” बताया।

सियासी उबाल

विपक्षी दलों का कहना है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक और वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकार के लिए ‘देशद्रोही’ शब्द का इस्तेमाल करना असंवैधानिक है।

बॉलीवुड और राजनीति का रिश्ता भारत में हमेशा से गहरा रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में जिस तरह से फिल्मी सितारों को ‘देशभक्ति’ के तराजू पर तौला जा रहा है, वह चिंताजनक है। रघुराज सिंह का यह बयान केवल एक व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं, बल्कि आगामी चुनावों से पहले ध्रुवीकरण की राजनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। अब देखना यह है कि क्या भाजपा आलाकमान अपने मंत्री के इन बोलों से किनारा करता है या फिर यह विवाद यूपी की गलियों से निकलकर मुंबई की फिल्म सिटी तक और गहराएगा।

Comments are closed.

और पढ़ें