UP Health Tech Conclave 1.0: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आज एक ऐसी उम्मीद की गवाह बनी है, जो आने वाले समय में 25 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन जीने के अंदाज को बदल देगी। मुख्यमंत्री ने आज ‘हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0’ का भव्य उद्घाटन किया। यह सिर्फ एक सम्मेलन नहीं, बल्कि एक वादा है कि अब उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक बेहतर इलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा। इस पहल के साथ ही यूपी अब उत्तर भारत के सबसे बड़े ‘हेल्थकेयर हब’ के रूप में विश्व पटल पर चमकने के लिए तैयार है।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में पहला कदम (UP Health Tech Conclave 1.0)
हेल्थ टेक कॉन्क्लेव’ के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि यूपी के हर नागरिक की औसत आयु बढ़े और बीमारियों से होने वाला खर्च कम हो। आपको बता दें कि, हेल्थ-टेक क्षेत्र में हजारों स्टार्टअप्स आएंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को स्वास्थ्य और आईटी सेक्टर में लाखों नौकरियां मिलेंगी। जब यूपी हेल्थकेयर हब बनेगा, तो पड़ोसी राज्यों और देशों से भी लोग इलाज कराने यहां आएंगे, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक जब संवेदना के साथ मिलती है, तो वह आम आदमी का जीवन बदल देती है। यह कॉन्क्लेव यूपी के हर परिवार के लिए ‘स्वस्थ जीवन की गारंटी’ बनने वाला है। अब हमारे प्रदेश का युवा स्वस्थ होगा, बुजुर्ग सुरक्षित होंगे और बच्चे खुशहाल होंगे। (UP Health Tech Conclave 1.0)
हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0 ने उत्तर प्रदेश के भविष्य की एक ऐसी तस्वीर पेश की है जहाँ बीमारी का डर नहीं, बल्कि आधुनिक इलाज का भरोसा है। यह यूपी वालों के लिए मुस्कुराने का वक्त है, क्योंकि अब आपकी सेहत की जिम्मेदारी हाई-टेक हाथों में है।









