राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

प्रयागराज में आसमान से मौत का पैगाम! रिहायशी इलाके से चंद क़दमों पर क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान; बड़ा हादसा टला, पायलट सुरक्षित

Prayagraj Plane Crash

Prayagraj Plane Crash: प्रयागराज की फिज़ाओं में आज उस वक्त खौफ़ पसर गया, जब आसमान में उड़ता एक दो-सीटर विमान अचानक बेकाबू होकर ज़मीन की तरफ़ ‘मौत के पंजे’ फैलाते हुए बढ़ने लगा। यह दिल दहला देने वाला मंज़र किसी हॉलीवुड फ़िल्म के दृश्य से कम नहीं था! यह हादसा केपी कॉलेज मैदान के ठीक पीछे हुआ। विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था।

Prayagraj Plane Crash: विमान हादसे का भयावह मंजर

चश्मदीदों ने बताया कि विमान हवा में बुरी तरह लड़खड़ाया और फिर तेज़ी से नीचे की ओर आने लगा। ऐसा लगा जैसे अब बड़ा धमाका होगा और कई जानें जाएंगी। लेकिन चमत्कारिक रूप से यह विमान एक दलदली जलकुंभी भरे इलाके में जा धंसा।

हैरानी की बात यह है कि जलकुंभी ने एक ‘कुशन’ (गद्दा) की तरह काम किया, जिससे विमान की स्पीड कम हुई और बड़ा धमाका होने से बच गया। अगर यह विमान चंद मीटर भी आगे-पीछे गिरता, तो केपी कॉलेज या घनी आबादी वाले क्षेत्र में भारी तबाही मच सकती थी। स्थानीय लोगों की सांसें उस वक्त अटक गईं जब उन्होंने विमान को गिरते देखा। (Prayagraj Plane Crash)

पायलटों की बहादुरी: मौत के पंजे से कैसे निकले सुरक्षित

विमान में सवार दोनों पायलटों ने मौत को मात दे दी। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और दोनों जांबाजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वे सदमे में थे, लेकिन उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है। विमानन विभाग के विशेषज्ञ मौके पर पहुँच रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर आसमान में उड़ते विमान में अचानक ऐसी क्या खराबी आई कि वह बेकाबू हो गया। (Prayagraj Plane Crash)

Comments are closed.

और पढ़ें