राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन के ‘अंधभक्त’ वाले पोस्ट से भड़का आक्रोश, सनातन और राष्ट्रहित के विरुद्ध बताया जा रहा कदम

Rinku Singh

Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और लाखों युवाओं के आदर्श रिंकू सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह खेल नहीं बल्कि उनकी बहन के नाम से किया गया एक ‘विवादित’ सोशल मीडिया पोस्ट है। इस पोस्ट ने न केवल करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ा है, बल्कि सनातनी धर्म के अनुयायियों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले नागरिकों के बीच गहरा असंतोष पैदा कर दिया है।

आपको बता दें कि, हाल ही में रिंकू सिंह (Rinku Singh) की बहन नेहा सिंह के नाम से चल रहे एक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया, जिसमें ‘अंधभक्त’ शब्द का प्रयोग करते हुए एक विशेष विचारधारा और समर्थकों पर निशाना साधा गया था। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गया और इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं।

Rinku Singh की प्रतिक्रिया

जैसे ही विवाद ने तूल पकड़ा और रिंकू सिंह की छवि पर आंच आने लगी, क्रिकेटर ने स्वयं सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि, ​”मेरी बहन नेहा सिंह ने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है। जिस अकाउंट से यह बातें लिखी गई हैं, वह फर्जी (Fake Account) है। हमारी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। हम सभी का सम्मान करते हैं।”

इस सफाई के बावजूद सोशल मीडिया पर दो फाड़ नजर आ रहे हैं। जहाँ रिंकू के समर्थक इसे साजिश बता रहे हैं, वहीं अन्य लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर ‘फेक आईडी’ बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि समाज में वैमनस्य न फैले।

यह घटना दिखाती है कि कैसे एक सोशल मीडिया पोस्ट सार्वजनिक हस्तियों के लिए मुसीबत बन सकता है। रिंकू सिंह (Rinku Singh) के परिवार पर लगे इन आरोपों ने खेल जगत को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या यह महज एक इत्तेफाक है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।

Comments are closed.

और पढ़ें