JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

दिल्ली: भजनपुरा में छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग गिरफ्तार

Delhi Crime News

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां गामड़ी रोड इलाके में छह साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 13, 14 और 15 साल की उम्र के तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 जनवरी को भजनपुरा इलाके में हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों नाबालिग आरोपी भजनपुरा थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करते हैं और तीनों नाबालिग आरोपी दिल्ली के बाहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने बच्ची को पैसों का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। (Delhi Crime News)

Delhi Crime News: पीड़िता की मां का बयान

पीड़िता की मां ने बताया, “आरोपी तीन लड़के थे। हमारी बेटी हमारे साथ एक दुकान पर गई थी, जहां हम उसे छोड़कर सब्जी खरीदने चले गए। मेरा बेटा दौड़ता हुआ आया और पांच मिनट बाद हमने देखा कि मेरी बेटी खून से लथपथ थी। वह बेहोश हो गई थी। होश आने पर उसने बताया कि वह कार से गिर गई थी। मैंने उससे कहा कि वह कुछ छुपा रही है, जिसके बाद उसने सब कुछ बताया। मैं उसे पुलिस स्टेशन ले गई। जांच के बाद मेरी बेटी को अस्पताल ले जाया गया।”

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में उनकी मदद नहीं की, लेकिन बाद में दबाव में आकर कार्रवाई की। उन्होंने कहा, “हमें पता चला कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले तो पुलिस सहयोग नहीं कर रही थी, लेकिन दबाव के बाद आखिरकार उन्होंने कार्रवाई की।” (Delhi Crime News)

भाजपा सांसद मनोज तिवारी की पहल

वहीं, पीड़िता के पिता ने बताया कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उनकी बेटी के चिकित्सा उपचार में मदद की। पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने का भी आश्वासन दिया। इससे पहले गुरुवार को मनोज तिवारी ने छह वर्षीय पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और उन्हें इस मामले में कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। (Delhi Crime News)

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारे घोंडा लोकसभा क्षेत्र में तीन व्यक्तियों द्वारा छह वर्षीय हिंदू बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की एक भयावह घटना घटी है। आज मैंने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। मेरा दिल बहुत दुखी है। हम दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अब तक तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। इससे पहले दो आरोपी हिरासत में थे और तीसरा फरार था, जिसे अब पकड़ लिया गया है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में वह घर पर रिकवर कर रही है और उसकी काउंसलिंग जारी है। (Delhi Crime News)

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के समक्ष पेश किया गया है। घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों और विभिन्न संगठनों ने सड़कों पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। पीड़िता के पिता ने मांग की है कि ऐसे जघन्य अपराधों के लिए नाबालिगों पर भी वयस्कों की तरह मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

Comments are closed.

और पढ़ें