UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

‘मेरी टेल बोन टूट…’, Border 2 की शूटिंग के दौरान Varun Dhawan को लगी चोट, देखें वीडियो

Varun Dhawan

Varun Dhawan: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। इस बीच अब वरुण धवन ने फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उनको गंभीर चोट लग गई थी।

Varun Dhawan: शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

अभिनेता वरुण धवन ने खुलासा किया है कि उन्हें ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर चोट लगी थी और उनकी हड्डी में हल्का फ्रैक्चर हो गया था। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक एक्शन सीक्वेंस का क्लिप शेयर किया है, जिसमें वह चोट लगने के बाद लेटे हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बॉर्डर 2 पर मुझे लगी सबसे बुरी चोट। कैमरे से टकराने से बचने की कोशिश में मेरी रीढ़ की हड्डी एक चट्टान से टकरा गई। यह अब तक का सबसे भयानक दर्द था। मेरी रीढ़ की हड्डी में हल्का फ्रैक्चर हो गया है, जिससे मैं अभी भी उबर रहा हूँ।”

Varun Dhawan की टीम का समर्थन

अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि जब उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी, तब उनकी टीम ने उन्हें दिन के बाकी समय तक शूटिंग जारी रखने में मदद की। वरुण (Varun Dhawan) ने आगे कहा कि मेरी टीम का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने उस दिन मेरी मदद की जब में मुश्किल से चल पा रहा था, लेकिन हमने चलना जारी रखा। इस सफर के लिए आभारी हूं। पोस्ट शेयर होते ही फैंस ने तुरंत कमेंट्स में अपनी चिंताएं जाहिर कीं। उन्होंने एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की सफलता

युद्ध पर आधारित इस फिल्म में परमवीर चक्र से सम्मानित होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाने वाले वरुण धवन (Varun Dhawan) को प्रशंसकों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों दोनों से जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। बॉर्डर 2, जो 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और दिखाती है कि कैसे सेना, नौसेना और वायु सेना एक साथ मिलकर एक शक्ति के रूप में लड़ती हैं।

इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर वर्दी में नजर आते हैं। इस फिल्म में अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ शुरुआत की। विकेंड में बंपर कलेक्शन के साथ, फिल्म ने घरेलू स्तर पर 231.83 करोड़ रुपये कमाए हैं। (Varun Dhawan)

Comments are closed.

और पढ़ें