राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

पेट की भूख या सिस्टम की बेरुखी? फूड डिलीवरी के बाद अब सड़कों के ‘सारथियों’ का महासंग्राम! शासन की नींद उड़ाने वाली हड़ताल शुरू!

Ola Uber Rapido Strike

Ola Uber Rapido Strike: आज सुबह जब देश जागा, तो सड़कों पर वो शोर नहीं था जो हर रोज होता है। आज उन पहियों ने थमने का फैसला किया है, जो चौबीस घंटे हमें मंज़िल तक पहुँचाते थे। जी हाँ, फूड डिलीवरी बॉयज के संघर्ष की आग अब ऐप-आधारित टैक्सी और बाइक सर्विस तक पहुँच गई है। आज देश के कई हिस्सों में ओला, उबर और रैपिडो के हजारों ड्राइवरों ने काम बंद कर ‘महा-हड़ताल’ का बिगुल फूंक दिया है।

Ola Uber Rapido Strike: मजबूरी का वो शोर… जो कानों के पर्दे फाड़ दे!

यह सिर्फ एक हड़ताल नहीं है, यह उन सिसकियों का सैलाब है जो बंद गाड़ियों के अंदर दम तोड़ रही थीं। चिलचिलाती धूप हो या हड्डियों को कपा देने वाली ठंड, ये ‘ऑनलाइन राइडर्स’ (ड्राइवर्स) दिन-रात सड़कों पर दौड़ते रहे। लेकिन बदले में क्या मिला? आसमान छूती महंगाई, बढ़ता कमीशन और घटती कमाई! आज इन ड्राइवरों ने साफ कर दिया है कि अब वो और चुप नहीं रहेंगे। (Ola Uber Rapido Strike)

ड्राइवरों का कहना है कि उनकी ये हड़ताल शासन के उन बंद कानों को खोलने के लिए है, जहाँ उनकी चीखें नहीं पहुँचतीं। ​”हम भी इंसान हैं, मशीन नहीं! हमारी मांगें जायज हैं, हम सिर्फ अपने हक का न्याय मांग रहे हैं।” – एक प्रदर्शनकारी ड्राइवर की डबडबाई आँखें पूरी कहानी बयां कर रही थीं।

जनता बेहाल, सरकार लाचार?

पूरे देश से ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जो सरकार को हिला देने वाली हैं। कहीं ऑफिस जाने वाले लोग सड़कों पर घंटों इंतजार कर रहे हैं, तो कहीं बुजुर्ग अस्पताल जाने के लिए लिफ्ट मांगते दिख रहे हैं। जनता इस बात से हैरान है कि जो सिस्टम एक क्लिक पर चलता था, वह आज पूरी तरह ठप पड़ गया है। (Ola Uber Rapido Strike)

इस हड़ताल ने सीधे तौर पर ऊपर बैठी सत्ता को चुनौती दी है। मांग सीधी है—एक ऐसी नई गाइडलाइन, जो इन ड्राइवरों को ‘मजदूर’ नहीं बल्कि ‘सम्मानित कर्मी’ का दर्जा दे। क्या सरकार इनकी मजबूरियों को देखकर कोई ठोस कदम उठाएगी, या फिर ये ‘सड़कों के सारथी’ यूं ही उपेक्षित होकर सड़कों पर आंसू बहाते रहेंगे?

Comments are closed.

और पढ़ें