Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

Parliament Budget Session 2026: संसद में ‘महा-संग्राम’ की आहट! खरगे के दफ्तर में विपक्षी चक्रव्यूह तैयार

Parliament Budget Session 2026

Parliament Budget Session 2026: आज सुबह 10 बजे जब संसद की घंटी बजेगी, तो सबकी नजरें मल्लिकार्जुन खरगे के दफ्तर पर होंगी। विपक्ष के ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन ने बजट पर चर्चा से पहले एक ऐसी रणनीति बनाई है, जिससे बीजेपी खेमे में हलचल मचना तय है।

विपक्ष इस बार सिर्फ चर्चा नहीं, बल्कि ‘आर-पार’ के मूड में है। खरगे के दफ्तर में जुटने वाले दिग्गजों ने उन ‘कमजोर कड़ियों’ को चुन लिया है जहाँ सरकार को घेरा जा सकता है। सूत्रों की मानें तो आज सदन में भारी हंगामे के आसार हैं क्योंकि विपक्ष ने सरकार के सामने कुछ बेहद कड़े सवाल रखने की तैयारी की है।

Parliament Budget Session 2026: जनरल नरवणे की यादें और रक्षा मुद्दे

जहां जनरल नरवणे की अनप्रकाशित यादों के हवाले से राहुल गांधी और विपक्ष सरकार को रक्षा मुद्दों पर घेरने के लिए अड़ा हुआ है। तो वहीं बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर विपक्ष बजट को ‘दिशाहीन’ बताकर भारी हंगामे के मूड में है। फिलहाल, आपको बता दें, हाल ही में विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर सदन के भीतर और बाहर ‘लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से माहौल गरमाना आज तय है। (Parliament Budget Session 2026)

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया गया, तो सदन में वेल (Well) में उतरकर नारेबाजी और वॉकआउट का सिलसिला शुरू हो सकता है। बीजेपी की रणनीति भी साफ है—विपक्ष के हर हमले का जवाब ‘आक्रामक’ अंदाज में देना।

फिलहाल आज का यह संसदीय सत्र देखना बहुत ही अहम होगा कि आखिरकार विपक्ष ने ऐसा कौन सा इक्का निकाला है, जिससे सरकार को एक ही दाव में मात दी जाएगी। (Parliament Budget Session 2026)

Comments are closed.

और पढ़ें