राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

T20 World Cup 2026: झुक गया पाकिस्तान! टी-20 वर्ल्ड कप में होगा महा-मुकाबला, ICC ने दिखाई ‘दादागिरी’!

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: आज हर क्रिकेट प्रेमी का चेहरा खिल उठा है, क्योंकि क्रिकेट के मैदान से वो खबर आ गई है जिसका इंतज़ार पूरी दुनिया को था। गीदड़भभकियां और नखरे धरे के धरे रह गए— पाकिस्तान की टीम आखिरकार टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने को राजी हो गई है! आज का दिन क्रिकेट इतिहास में ‘गोल्डन डे’ बनने जा रहा है, क्योंकि टूर्नामेंट के तहत आज तीन बड़े मुकाबले होने हैं, जिनमें सबसे बड़ी टक्कर भारत और पाकिस्तान के बीच होगी।

T20 World Cup 2026: ICC के ‘बॉस’ अंदाज़ के आगे झुका पाकिस्तान

पाकिस्तान पिछले कई दिनों से आईसीसी (ICC) के सामने अपनी शर्तें थोपने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आईसीसी ने ‘बॉस’ अंदाज़ में अपना रुख साफ कर दिया। आईसीसी ने पाकिस्तान की एक भी शर्त नहीं मानी और उसे फाइनल अल्टीमेटम थमा दिया। साफ़ कह दिया गया— या तो खेलो, या बाहर जाओ! फिर क्या था, आईसीसी के कड़े रुख और रेवेन्यू कटने के डर से आखिरकार पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े और भारत के खिलाफ मैदान में उतरने का फैसला करना पड़ा। (T20 World Cup 2026)

बांग्लादेश को मिला इंसाफ: आईसीसी ने नहीं बनने दिया ‘बलि का बकरा’

आपको बता दें कि, इस पूरे ड्रामे के बीच बांग्लादेश को भी लपेटने की कोशिश की गई थी, लेकिन आईसीसी ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। आईसीसी ने साफ संकेतो में बता दिया है कि बांग्लादेश को इस पूरे घटनाक्रम के लिए बलि का बकरा नहीं बनाया जाएगा। ​और बांग्लादेश को आईसीसी के राजस्व में से उसका तय हिस्सा मिलता रहेगा। उसे किसी भी तरह की वित्तीय हानि नहीं होने दी जाएगी। जैसे ही यह खबर फ्लैश हुई कि पाकिस्तान की बस स्टेडियम की ओर चल पड़ी है, सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक जश्न शुरू हो गया।

यह केवल एक मैच नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के दबदबे और आईसीसी की निष्पक्षता की जीत है। पाकिस्तान के लिए यह एक कड़ा सबक है कि खेल के नियमों से ऊपर कोई ‘एजेंडा’ नहीं हो सकता। क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए, पॉपकॉर्न उठा लीजिए, क्योंकि आज महासंग्राम होने वाला है! (T20 World Cup 2026)

Comments are closed.

और पढ़ें