JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा
JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

चुनावों से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोराह; CM सरमा ने किया ऐलान

Bhupen Kumar Borah Will Join BJP

Bhupen Kumar Borah Will Join BJP: असम की सियासत में बड़ा धमाका करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। भूपेन कुमार बोराह अब 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे। सीएम सरमा ने एलान किया कि कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा अब बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

भूपेन बोराह ने 16 फरवरी 2026 को कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा था। इसके बाद, 17 फरवरी को मुख्यमंत्री सरमा ने गुवाहाटी के घोरामारा स्थित बोराह के आवास पर उनसे मुलाकात की, जहाँ बोराह के परिवार ने पारंपरिक ‘आरती’ के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कांग्रेस के कई नेता होंगे भाजपा में शामिल (Bhupen Kumar Borah Will Join BJP)

बोराह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सरमा ने कहा कि बोराह 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे। दिलीप सैकिया इससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगे। उनके साथ गुवाहाटी और उत्तर लखीमपुर में कांग्रेस के कई नेता भी भाजपा में शामिल होंगे। वे कांग्रेस में बचे आखिरी मान्यता प्राप्त हिंदू नेता हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनके शामिल होने को मंजूरी दे दी है और उनका स्वागत करते हैं।

भाजपा में शामिल होना घर वापसी जैसा: सीएम सरमा

सीएम ने आगे कहा कि भूपेन बोराह को पूरा सम्मान और गरिमा प्रदान की जाएगी। भाजपा में शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा होगा क्योंकि यह एक ऐसी पार्टी है जिसमें उनके जैसे कई लोग हैं, जिनके पिता किसी उच्च पद पर नहीं रहे। भाजपा की ताकत दिखाते हुए असम के सीएम ने कहा कि भूपेन बोराह के शामिल होने से एक ऐसी छवि बनेगी, जो कि एक वास्तविकता भी है, कि कांग्रेस अब मुख्यधारा के असमिया लोगों की पार्टी नहीं रह गई है। (Bhupen Kumar Borah Will Join BJP)

जानें बोराह ने क्यों दिया इस्तीफा?

बोराह ने पार्टी के आंतरिक निर्णय लेने की प्रक्रिया, विशेष रूप से माजुली यात्रा में भागीदारी के संबंध में असंतोष व्यक्त करते हुए सोमवार को अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा, “मैंने पीसीसी प्रमुख से कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी यह भी तय नहीं कर सकती कि माजुली यात्रा में वे अपने साथ किसे ले जाना चाहते हैं, तो हमें पार्टी के भविष्य पर विचार करने की जरूरत है।”

इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए सरमा ने कहा कि अगर पार्टी चुनाव जीतने के लिए संघर्ष नहीं कर रही है तो एक सच्चे कांग्रेस नेता को तकलीफ होगी। अतीत में कांग्रेस से अपने खुद के बाहर निकलने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप माजुली जाकर किसी एक नेता को यात्रा पर ले जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आप कांग्रेस को जीतते हुए नहीं देखना चाहते। एक सच्चा कांग्रेसी नेता इस बात से दुखी होगा कि उसकी पार्टी चुनाव जीतने के लिए संघर्ष नहीं कर रही है। मैंने भी यही दर्द सहा है। (Bhupen Kumar Borah Will Join BJP)

सीएम ने आगे कहा कि जब मैं भाजपा में शामिल होने गया, तब मुझे भी ऐसे फोन आए थे। ये लोग सामंतों की तरह जीते हैं। उन्हें लगता है कि एक फोन करने से फैसला बदल जाएगा। अगर कोई कहे कि मैं इस्लामाबाद में पार्क होटल देखने गया था, और आप उन लोगों को मंजूरी दे देते हैं। तो क्या आप राष्ट्रविरोधी नहीं हैं?

विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

असम में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जहां मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि उसे कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। बोराह और मुख्यमंत्री के बीच हुई मुलाकात ने आगामी चुनावों के लिए पार्टियों की तैयारियों के बीच राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है। (Bhupen Kumar Borah Will Join BJP)




Comments are closed.

और पढ़ें