JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Uttar Pradesh: आधी रात का ऑपरेशन! रेलवे भर्ती के ‘सौदागर’ गिरफ्तार

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: जब पूरी दुनिया सो रही थी, तब भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ का पहरा जाग रहा था। सीबीआई की टीम ने बुंदेलखंड के उरई और चित्रकूट में एक साथ धावा बोलकर रेलवे भर्ती में चल रहे घूसखोरी के बड़े खेल को तहस-नहस कर दिया।

आपको बता दें, सीबीआई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आधी रात को छापेमारी की। यह रेड इतनी गोपनीय थी कि भ्रष्ट अधिकारियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस कार्रवाई में DEE (डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) जैसे रसूखदार पद पर बैठे अधिकारी समेत तीन बड़े अफसरों को दबोच लिया गया है। आरोप है कि ये अधिकारी रेलवे भर्ती में युवाओं के भविष्य का सौदा कर रहे थे और रिश्वत की मोटी रकम डकार रहे थे। (Uttar Pradesh)

Uttar Pradesh: योगी का ‘जीरो टॉलरेंस’ मॉडल

यह छापेमारी उन सभी के लिए एक कड़ा संदेश है जो सरकारी कुर्सी पर बैठकर जनता को लूटने का ख्वाब देखते हैं। योगी सरकार का स्पष्ट निर्देश है— “भ्रष्टाचार किया तो बख्शे नहीं जाओगे।” चाहे विभाग केंद्र का हो या राज्य का, उत्तर प्रदेश की धरती पर बेईमानी के लिए कोई जगह नहीं है। (Uttar Pradesh)

सुबह होते-होते, वे अधिकारी जो कल तक रौब झाड़ते थे, आज सिर झुकाए हथकड़ियों में नजर आए। यह उत्तर प्रदेश का नया चेहरा है—जहाँ गड़बड़ी की भनक मिलते ही सीधा प्रहार होता है। उत्तर प्रदेश की धरती पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले हैवानों का अंत अब कालकोठरी ही है। योगी का जीरो टॉलरेंस मोड ऑन है, और अब बारी अगले बेईमान की है।

Comments are closed.

और पढ़ें