Maharashtra TET Paper Leak: एकनाथ शिंदे बोले- मास्टरमाइंड पर लगेगा MCOCA, दोषियों को नहीं मिलेगी रियायत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नया सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब; कहा- राजनाथ सिंह ने संसद को किया गुमराह राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- ‘धन पहले, आस्था बाद में’ पेपर लीक की आशंका के बीच महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित गोरखपुर में भाजपा के प्रशिक्षण मेगा-अभियान का शुभारंभ, CM योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां Trump Tariff: ट्रंप की चेतावनी! डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर 100% टैरिफ लागू करने की घोषणा, EU को मुख्य निशाना बनाते हुए सख्त रुख

आसमान में DGCA का ‘ऑपरेशन क्लीन’, लापरवाही की अब खैर नहीं!

DGCA Action

DGCA Action: भारतीय आसमान में अब लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं बची है। विमानन नियामक DGCA ने आज एक ऐसी स्ट्राइक की है, जिससे एविएशन सेक्टर में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा जांच में रत्ती भर की भी कोताही पाए जाने पर DGCA ने VSR वेंचर्स के 4 ‘Learjet’ विमानों के पर कतर दिए हैं। यानी अब ये विमान तब तक जमीन पर ही रहेंगे, जब तक सुरक्षा के हर मानक पर खरे नहीं उतरते।

DGCA Action: मुनाफा नहीं, यात्रियों की जान सर्वोपरि

​यह कार्रवाई महज एक रूटीन चेक नहीं है, बल्कि यह मोदी सरकार का वो हंटर है, जिसकी मार बहुत कष्टदाई होती है। सूत्रों की मानें तो यह संदेश साफ है कि, अब ‘चलता है’ वाला रवैया नहीं चलेगा। अगर विमान के पेंच से लेकर पायलट के लाइसेंस तक में एक इंच की भी कमी मिली, तो सीधा ‘ग्राउंडेड’ का आदेश आएगा।

मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी कंपनी को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई एविएशन कंपनियों के लिए एक कड़ा सबक है कि मुनाफा बाद में, सुरक्षा पहले। (DGCA Action)

DGCA की एयरलाइंस कंपनियों के लिए चेतावनी

​विमानन क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि DGCA का यह नया अवतार दरअसल सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जहाँ जवाबदेही तय की जा रही है। अगर आप एक छोटी सी भी गलती करते हैं, तो वह आपकी कंपनी की साख और अस्तित्व पर भारी पड़ सकती है। यह ‘हंटर’ उन सभी के लिए है जो सुरक्षा मानकों को हल्के में लेते हैं। (DGCA Action)

आज की यह कार्रवाई साबित करती है कि भारतीय आकाश अब सुरक्षित हाथों में है। DGCA का यह सख्त रुख एयरलाइंस कंपनियों के लिए चेतावनी है—नियम मानिए वरना जमीन पर बैठिए। मोदी सरकार का यह हंटर अब रुकने वाला नहीं है, क्योंकि यहाँ बात देश की साख और जनता की सुरक्षा की है!

Comments are closed.

और पढ़ें