JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

इजरायल में भी गूंजेगा भारत का डंका! अब UPI से होगा भुगतान, मोदी-नेतन्याहू की दोस्ती ने रचा नया इतिहास!

India Israel UPI Deal

India Israel UPI Deal: भारत की डिजिटल शक्ति का परचम अब मध्य-पूर्व के सबसे आधुनिक देश इजरायल में भी लहराएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान एक ऐसा समझौता हुआ है, जिसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अब भारतीय पर्यटक और व्यापारी इजरायल में भी UPI के जरिए आसानी से भुगतान कर सकेंगे।

India Israel UPI Deal: डिजिटल पेमेंट को लेकर ऐतिहासिक समझौता

प्रधानमंत्री मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की द्विपक्षीय बैठक में डिजिटल पेमेंट को लेकर ऐतिहासिक समझौता हुआ। इस मौके पर पीएम मोदी ने बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा कि, इजरायल आना मेरे लिए हमेशा गर्व की बात होती है।

हम न केवल तकनीक और रक्षा में साथ हैं, बल्कि अब हमारे आम नागरिक भी इस डिजिटल साझेदारी का लाभ उठाएंगे। हम जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप देंगे, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नई रफ़्तार मिलेगी। (India Israel UPI Deal)

सिंगापुर और फ्रांस के बाद अब इजरायल में भी ‘स्कैन और पे’

भारत का स्वदेशी UPI अब ग्लोबल ब्रांड बन चुका है। सिंगापुर, यूएई और फ्रांस के बाद अब इजरायल जैसे तकनीकी रूप से उन्नत देश में इसका चलना भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ का प्रमाण है। और अब इजरायल जाने वाले भारतीयों को विदेशी मुद्रा (Currency Exchange) की चिंता नहीं करनी होगी। (India Israel UPI Deal)

वे अपने मोबाइल से स्कैन करके सीधे भारतीय रुपयों में भुगतान कर सकेंगे। ​और अब जब ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ (FTA) की घोषणा से भारतीय उत्पादों के लिए इजरायल के बाजार खुल जाएंगे, तो अब ‘मेक इन इंडिया’ को जबरदस्त बढ़ावा भी मिलेगा।

यह खबर केवल एक समझौता नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि आज का भारत ‘देने वाला’ बन चुका है और दुनिया की महाशक्तियां हमारे नवाचारों को अपना रही हैं। (India Israel UPI Deal)

Comments are closed.

और पढ़ें