राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

JNU की गलियों में गूंजी इंकलाब की पुकार! UGC के ‘काले कानून’ के खिलाफ छात्रों का हुंकार, पुलिसिया एक्शन से दहला कैंपस!

JNU Protest on UGC

JNU Protest on UGC: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर रणक्षेत्र में तब्दील हो चुका है। कलम और किताब की इस धरती पर आज भारी सुरक्षा बल और छात्रों के बीच तीखी झड़पें देखने को मिलीं। UGC रेगुलेशन 2026 को लागू करने के खिलाफ छात्र संघ (JNUSU) ने अपनी आवाज़ बुलंद की है, लेकिन उस आवाज़ को दबाने के लिए प्रशासन ने पुलिसिया लाठियों और हिरासत का सहारा लिया है।

JNU Protest on UGC: ‘हम पढ़ने आए हैं, डंडे खाने नहीं’

सुबह से ही साबरमती ढाबे से लेकर एडमिन ब्लॉक तक नारों की गूंज सुनाई दे रही थी। छात्रों का आरोप है कि नया UGC रेगुलेशन उच्च शिक्षा को ‘अमीरों का खेल’ बना देगा और वंचित तबके के छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी के दरवाजे बंद कर देगा। छात्रों का आरोप है कि, हम पढ़ने आए हैं, डंडे खाने नहीं! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस कर्मियों को छात्रों को घसीटते हुए देखा जा सकता है। करीब 50 से अधिक छात्रों को बस में भरकर अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया है।

पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

JNU का यह प्रदर्शन अब केवल कैंपस तक सीमित नहीं रहा, इसने देश के सियासी गलियारों में भी आग लगा दी है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। जहां विपक्षी नेताओं ने इसे “लोकतंत्र की हत्या” करार दिया है। उनका आरोप है कि सरकार जानबूझकर JNU जैसे वैचारिक संस्थानों को खत्म करना चाहती है और पुलिस का इस्तेमाल कर छात्रों की आवाज को कुचल रही है। (JNU Protest on UGC)

तो वहीं, सरकार और प्रशासन का कहना है कि यह प्रदर्शन “टुकड़े-टुकड़े गैंग” की नई साजिश है। आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ राजनीतिक पार्टियां निर्दोष छात्रों को ढाल बनाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं और यूनिवर्सिटी का माहौल खराब कर रही हैं।

छावनी में तब्दील यूनिवर्सिटी

कैंपस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है और धारा 144 जैसे हालात बने हुए हैं। गेट नंबर 1 और 2 को पूरी तरह सील कर दिया गया है। देश की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या सरकार इन छात्रों की बात सुनेगी या फिर ये ‘इंसाफ की आवाज़’ सलाखों के पीछे ही दम तोड़ देगी? (JNU Protest on UGC)

Comments are closed.

और पढ़ें