राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

महायुद्ध का आगाज़! दहला काबुल, डरा इस्लामाबाद! क्या अपने ही बनाए ‘भस्मासुर’ की भेंट चढ़ जाएगा पाकिस्तान?

Pakistan-Afghanistan War

Pakistan-Afghanistan War: दुनिया की नजरें इस वक्त डूरंड लाइन पर टिकी हैं, जहाँ बारूद की गंध और लड़ाकू विमानों की गर्जना ने शांति को कब्र में दफन कर दिया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब कूटनीति की मेज से निकलकर ‘खुली जंग’ के मैदान में तब्दील हो चुका है।

पाकिस्तान ने अपनी सीमाओं को लांघते हुए काबुल समेत कई अफगान शहरों पर भीषण एयरस्ट्राइक की है। लेकिन, पलटवार इतना खौफनाक था कि पाकिस्तान की अपनी जमीन खिसकने लगी है।

Pakistan-Afghanistan War: ‘ट्रिपल फ्रंट वॉर’ पाकिस्तान के लिए है ये आत्मघाती कदम?

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इसे “Open War” घोषित कर दिया है, लेकिन क्या यह पाकिस्तान के लिए आत्मघाती कदम साबित होगा? रिपोर्ट है कि अफगान तालिबान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया है और उन पर अपना परचम लहरा दिया है।

यदि विशेषज्ञों की माने तो पाकिस्तान इस वक्त ‘ट्रिपल फ्रंट वॉर’ के मुहाने पर खड़ा है, जिससे उसका वजूद खतरे में दिख रहा है। एक तरफ भारत के साथ हमेशा तनातनी, दूसरी तरफ ईरान के साथ बिगड़ते रिश्ते और अब अफगानिस्तान के साथ सीधी जंग। पाकिस्तान ने अपने हर पड़ोसी को अपना दुश्मन बना लिया है। (Pakistan-Afghanistan War)

आतंकवाद का दुष्चक्र: क्या पाकिस्तान खुद को निगल रहा है?

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पहले ही वेंटिलेटर पर है। युद्ध की भारी लागत उसे पूरी तरह दिवालिया बना देगी। आपको बता दें कि, जिस तालिबान को पाकिस्तान ने बरसों पाला, आज वही तालिबान पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजा रहा है। इतिहास में कई बार देखा गया है कि जो देश आतंकवाद को पालता है, अंत में वही उसे निगल जाता है। (Pakistan-Afghanistan War)

अफगान लड़ाकों ने जिस रफ़्तार से पाकिस्तानी चौकियों को कब्जाया है, उसने पाक सेना की ‘प्रोफेशनल इमेज’ के परखच्चे उड़ा दिए हैं। अगर यह जंग लंबी खिंची, तो पाकिस्तान के कई इलाके उसके हाथ से निकल सकते हैं। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में पहले से ही उठ रही आजादी की मांग इस आग में घी का काम करेगी।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि, ​क्या 1971 के बाद पाकिस्तान एक बार फिर टूटने की कगार पर है? अफगानिस्तान से टकराना किसी भी सेना के लिए आसान नहीं रहा है, और अब जब पाकिस्तान खुद अंदरूनी कलह और भूख से जूझ रहा है, तो यह ‘खुली जंग’ उसके अंत की शुरुआत साबित हो सकती है। (Pakistan-Afghanistan War)

Comments are closed.

और पढ़ें