राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

महायुद्ध की आहट! मोदी का ‘शांति मिशन’ और शेयर बाजार में ‘रक्तपात’! एक फोन कॉल और 6 लाख करोड़ स्वाहा

Israel-Iran War

Israel-Iran War: दुनिया बारूद के ढेर पर खड़ी है और भारत दो मोर्चों पर जंग लड़ रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल पीसमेकर की भूमिका संभालते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन घुमाया है, तो दूसरी तरफ ईरान-इजरायल जंग की आग ने भारतीय निवेशकों की तिजोरियों को राख कर दिया है।

Israel-Iran War: पीएम मोदी ने सीधे नेतन्याहू से बात कर दुनिया को दिया कड़ा संदेश

UAE के राष्ट्रपति से चर्चा के ठीक बाद, पीएम मोदी ने सीधे नेतन्याहू से बात कर दुनिया को कड़ा संदेश दिया है। और पीएम मोदी ने युद्ध के हालिया घटनाक्रमों पर गहरी चिंता जताई। भारत ने साफ कर दिया है कि किसी भी हाल में ‘आम नागरिकों की सुरक्षा’ सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भारत इस वक्त दुनिया के उन गिने-चुने देशों में है जो दोनों पक्षों से सीधा संवाद कर तनाव कम करने की क्षमता रखता है। (Israel-Iran War)

भारतीय शेयर बाजार की गिरावट

इजरायल-ईरान के बीच मिसाइलों के शोर ने भारतीय शेयर बाजार की कमर तोड़ दी है। सोमवार की सुबह निवेशकों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। महज कुछ ही मिनटों के कारोबार में निवेशकों की करीब 6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति हवा में उड़ गई। मिडकैप से लेकर ब्लू-चिप कंपनियों तक, हर जगह लाल निशान का खौफ पसरा हुआ है। (Israel-Iran War)

जब तक मिडिल ईस्ट से शांति की खबर नहीं आती, बाजार इसी तरह गोते खाता रहेगा। पीएम मोदी की नेतन्याहू से बातचीत ग्लोबल मार्केट के लिए एक पॉजिटिव सिग्नल हो सकती है, लेकिन फिलहाल डर का माहौल हावी है।

Comments are closed.

और पढ़ें