तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

खतरे में ‘ऑल इंग्लैंड’ का सपना! दुबई में फंसीं पीवी सिंधु, क्या अधूरी रह जाएगी बैडमिंटन क्वीन की ये जंग?

PV Sindhu In Dubai

PV Sindhu In Dubai: खेल प्रेमियों के लिए एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। भारत की बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इस वक्त दुबई में फंस गई हैं। मध्य पूर्व में जारी भीषण तनाव और हवाई क्षेत्र के अचानक बंद होने से सिंधु की उड़ान पर ‘नो फ्लाई’ का बोर्ड लग गया है।

PV Sindhu In Dubai: ईरान-इजरायल युद्ध का खेल पर असर

ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी सिंधु के लिए समय की सुई तेजी से भाग रही है, लेकिन हालात उनके खिलाफ हैं। ईरान- इजरायल युद्ध के कारण कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं, जिसके चलते दुबई से बर्मिंघम की सभी उड़ानें रद्द या डायवर्ट कर दी गई हैं। फिलहाल, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सिंधु समय पर इंग्लैंड पहुँच पाएंगी? अगर अगले कुछ घंटों में रास्ता नहीं खुला, तो उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ सकता है। (PV Sindhu In Dubai)

सोशल मीडिया पर ‘Pray for Sindhu’

ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन की दुनिया का ‘विंबलडन’ माना जाता है। सिंधु लंबे समय से इस प्रतिष्ठित खिताब की तलाश में हैं, लेकिन कुदरत और कूटनीति के इस खेल ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। सिंधु दुबई एयरपोर्ट के करीब एक सुरक्षित स्थान पर हैं, लेकिन अनिश्चितता का माहौल बरकरार है। हमारी प्राथमिकता उनकी सुरक्षा है, पर खेल के लिहाज से यह एक बड़ा झटका है। (PV Sindhu In Dubai)

सोशल मीडिया पर ‘Pray for Sindhu’ के मैसेज ट्रेंड करने लगे हैं। भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) लगातार विदेश मंत्रालय और खेल मंत्रालय के संपर्क में है, ताकि सिंधु को किसी सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते से बर्मिंघम पहुँचाया जा सके।

Comments are closed.

और पढ़ें