UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Parliament Budget Session: लोकतंत्र के मंदिर में महासंग्राम! बजट सत्र के दूसरे भाग का आगाज़

Parliament Budget Session

Parliament Budget Session: भारतीय राजनीति के अखाड़े में आज से फिर शह और मात का खेल शुरू होने जा रहा है। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है, लेकिन गलियारों में चर्चा बजट के आंकड़ों की कम और ‘सियासी वार-पलटवार’ की ज्यादा है।

Parliament Budget Session: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

​इस बार की कार्यवाही केवल विधायी कार्यों तक सीमित नहीं रहने वाली। विपक्ष ने इस बार सीधे ‘अंपायर’ पर ही सवाल उठा दिए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव ने आग में घी डालने का काम किया है।

सूत्रों की मानें तो विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। सदन की घंटी बजने से पहले ही रणनीतियों का दौर जारी है। जहाँ एक तरफ सरकार बजट पारित कराने और विधेयकों को कानून बनाने की जल्दी में है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी एकता सरकार के रथ के पहिये रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है। (Parliament Budget Session)

संसद में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

यह सत्र केवल चर्चा का मंच नहीं, बल्कि 2027 के फाइनल से पहले का सेमीफाइनल है। यहाँ शब्दों की मर्यादा कम और नारों का शोर ज्यादा सुनाई दे सकता है। फिलहाल, संसद की सीढ़ियों पर चढ़ते माननीय सदस्यों के चेहरे बता रहे हैं कि आज का दिन शांतिपूर्ण तो बिल्कुल नहीं होने वाला। क्या शोर-शराबे के बीच जनहित के मुद्दे दब जाएंगे? या फिर लोकतंत्र की यह बहस किसी तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचेगी?

सवाल यह नहीं कि आज संसद में कौन जीतेगा और कौन हारेगा… सवाल यह है कि क्या इस शोर-शराबे और हंगामे की बलि चढ़ते सत्र में ‘आम आदमी’ के मुद्दों को कोई जगह मिलेगी? ​लोकतंत्र के इस महासंग्राम में आज फिर जनता की आँखें उम्मीद और आशंका के बीच झूल रही हैं। अब देखना यह होगा कि हमारे माननीय प्रतिनिधि सदन को ‘समाधान का केंद्र’ बनाते हैं या इसे महज ‘सियासी अखाड़ा’ बनाकर छोड़ देते हैं। (Parliament Budget Session)

Comments are closed.

और पढ़ें