राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

युद्ध की आग में झुलसी आस्था—अबू धाबी का भव्य मंदिर बंद!

BAPS Hindu Mandir

BAPS Hindu Mandir: जब इंसान की नफरत और बारूद की गंध आसमान छूने लगे, तो शायद ईश्वर भी मौन हो जाता है। मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच धधकती जंग की ज्वाला अब इतनी भीषण हो चुकी है कि उसकी तपिश ने आस्था के सबसे बड़े केंद्र को भी अपनी चपेट में ले लिया है।​

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी में स्थित BAPS हिंदू मंदिर, जो शांति और सांप्रदायिक सौहार्द का वैश्विक प्रतीक था, उसे ‘हाई अलर्ट’ के बीच अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

BAPS Hindu Mandir: सूने पड़े कपाट और सिसकती प्रार्थनाएं

यह खबर किसी सदमे से कम नहीं है। जिस मंदिर के द्वारों पर दुनिया भर से श्रद्धालु शांति की तलाश में आते थे, आज वहां सन्नाटा पसरा है। मंदिर प्रशासन ने एक भारी मन से आदेश जारी किया है कि, “अगले आदेश तक श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।” (BAPS Hindu Mandir)

आपको बता दें कि, युद्ध के बिगुल और मिसाइलों के खतरों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने मंदिर परिसर को खाली करा लिया है। और अब दूर-दराज से दर्शन के लिए आए भक्त आज बंद कपाटों के बाहर खड़े होकर सिर्फ प्रार्थना कर रहे हैं कि दुनिया इस विनाश से बच जाए। तो वहीं ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और तेल की राजनीति ने पूरे अरब प्रायद्वीप को एक ‘टाइम बम’ पर खड़ा कर दिया है।

अबू धाबी के इस मंदिर का बंद होना महज़ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक ‘चेतावनी’ है। अगर अब भी युद्ध नहीं रुका, तो आने वाली पीढ़ियां केवल बंद दरवाजों और राख के ढेरों को देखेंगी। (BAPS Hindu Mandir)

Comments are closed.

और पढ़ें