तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

कुलदीप यादव संग वंशिका की ‘नई पारी’, पहाड़ों की रानी मसूरी में सात फेरे लेंगे टीम इंडिया के स्टार!

Kuldeep Yadav Wedding

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के जादुई स्पिनर कुलदीप यादव अब अपनी गुगली से विपक्षी बल्लेबाजों को नहीं, बल्कि जीवन की नई पिच पर अपनी ‘लेडी लव’ वंशिका का हाथ थामने जा रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह जश्न का मौका है, क्योंकि कुलदीप बहुत जल्द दूल्हा बनने वाले हैं।

आपको बता दें कि, कुलदीप और वंशिका की शादी के लिए उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों, मसूरी को चुना गया है। और आगामी 14 मार्च को दोनों पवित्र बंधन में बंधेंगे। जहां मसूरी के एक आलीशान रिजॉर्ट में निजी समारोह के बीच यह ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ संपन्न होगी, जिसमें परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। (Kuldeep Yadav Wedding)

Kuldeep Yadav Wedding: लखनऊ में होगा शादी के बाद का ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद असली जश्न उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगा। 17 मार्च को लखनऊ में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। जहां कुलदीप यादव ने खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें इस खुशी के मौके पर आमंत्रित किया है। उम्मीद है कि रिसेप्शन में क्रिकेट जगत के दिग्गज सितारों के साथ-साथ कई राजनेता भी शिरकत करेंगे। (Kuldeep Yadav Wedding)

जैसे ही कुलदीप की शादी की खबर वायरल हुई, सोशल मीडिया पर #KuldeepKiShaadi ट्रेंड करने लगा है। फैंस अपने पसंदीदा गेंदबाज को नई पारी की शुरुआत के लिए ढेरों दुआएं दे रहे हैं। मैदान पर अपनी स्पिन से बड़े-बड़े दिग्गजों को चकरा देने वाले कुलदीप अब वंशिका के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधने को तैयार हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें