तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, नाम जप की जानी महिमा; राधे-राधे कहकर हुआ स्वागत

President Droupadi Murmu

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दूसरे दिन आज सुबह मथुरा के वृंदावन में महान संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच राष्ट्रपति श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए।

दोनों के बीच करीब 27 मिनट तक आध्यात्म, समाज और ब्रज की परंपरा पर चर्चा हुई। इस दौरान महाराज ने राष्ट्रपति को नाम जप की महत्ता पर जोर देते हुए मनुष्य जीवन के उद्धार पर भी चर्चा की।

President Droupadi Murmu: परिवार के सदस्य भी रहे मौजूद

राष्ट्रपति मुर्मू के आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज ने राधा नाम के साथ उनका स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान आश्रम की ओर से उन्हें प्रसाद स्वरूप चुनरी, माला और अन्य भेंट दी गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। बता दें कि राष्ट्रपति की इस यात्रा को लेकर पूरे मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू (President Droupadi Murmu) 19 मार्च से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद वह मथुरा पहुंचीं, जहां उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इस दौरे के दौरान कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने आध्यात्मिक कार्यक्रमों से दिन की शुरुआत की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति (President Droupadi Murmu) के मथुरा और वृंदावन दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सुरक्षा कारणों और आतंकी संगठनों के संभावित खतरों के मद्देनजर पूरे जनपद को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मथुरा जनपद की सीमा में यह पाबंदी 19 मार्च को सुबह 10:00 बजे से लागू हो गई है और 21 मार्च को शाम 05:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान जिले में ड्रोन, पतंग या किसी भी प्रकार के गुब्बारे उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

वहीं, राष्ट्रपति मुर्मु 19 मार्च को उत्तर प्रदेश में पहुंचीं। अयोध्या पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने किया।

श्री राम यंत्र की स्थापना और पूजन

इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रपति मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया और रामलला के दर्शन किए, साथ ही मंदिर परिसर के विभिन्न स्थानों पर दर्शन और आरती की और श्री राम यंत्र की स्थापना और पूजन किया।

‘श्री राम यंत्र’ को मंदिर की दूसरी मंजिल पर स्थापित किया गया है, जो इसका अंतिम स्तर भी है, और पूर्णता का प्रतीक है। इस स्थापना के साथ ही मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठान दक्षिण भारत, काशी और अयोध्या के वैदिक विद्वानों द्वारा पुजारी गणेश्वर शास्त्री के मार्गदर्शन में संपन्न किए गए।

Comments are closed.

और पढ़ें