Maharashtra TET Paper Leak: एकनाथ शिंदे बोले- मास्टरमाइंड पर लगेगा MCOCA, दोषियों को नहीं मिलेगी रियायत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नया सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब; कहा- राजनाथ सिंह ने संसद को किया गुमराह राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- ‘धन पहले, आस्था बाद में’ पेपर लीक की आशंका के बीच महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित गोरखपुर में भाजपा के प्रशिक्षण मेगा-अभियान का शुभारंभ, CM योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां Trump Tariff: ट्रंप की चेतावनी! डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर 100% टैरिफ लागू करने की घोषणा, EU को मुख्य निशाना बनाते हुए सख्त रुख

Uttar Pradesh: 24 घंटे में तीन हत्याएं, चलती ट्रेन से अस्पताल तक फैला खौफ; रिटायर्ड फौजी की खूनी सनक ने दहला दिया चंदौली

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में 24 से 26 घंटे के भीतर तीन हत्याओं को अंजाम देने वाले एक रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आरोपी ने दो लोगों की हत्या चलती ट्रेन में और एक महिला की हत्या अस्पताल में की थी। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ तब हुई, जब क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के दौरान आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।

इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। आरोपी के सीने और पेट में दो गोलियां लगीं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान एसआई और जीआरपी सिपाही घायल हुए हैं। आरोपी की पहचीन गुरप्रीत सिंह (42) के रूप में हुई है। वह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था। 2021 में सेना से रिटायर हुआ था और हाल ही में बिहार में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। (Uttar Pradesh)

Uttar Pradesh: ट्रेन से अस्पताल तक चली गोली

डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण के मुताबिक अमृतसर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने पहली वारदात रविवार सुबह 6.45 पर पैसेंजर ट्रेन में अंजाम दी थी। जिसमें आरोपी ने ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में चढ़कर गाजीपुर के रहने वाले 34 साल के मंगरू की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह 10 मई की रात 1:30 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार हुआ और बिहार के गया के दिनेश साहू पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस घटना के बाद वह पैदल घूमता रहा, सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे मुगलसराय के जीवक अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर से इलाज कराने के लिए पर्ची बनवाई और उसके बाद वार्ड में घुस गया। वहां भर्ती महिला लक्ष्मीना देवी के सिर पर रिवॉल्वर रखकर गोली चला दी। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को वॉर्ड बॉय और बाकी लोगों ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था। उसके पास से पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर, डबल बैरल बंदूक और कारतूस बरामद किए थे। (Uttar Pradesh)

बिना किसी दुश्मनी के चुन रहा था शिकार, पुलिस भी रह गई हैरान

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे 2021 में सेना से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद, 29 अप्रैल को वह पंजाब से बिहार गया और वहां एक सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगा। उसे शराब की लत लग गई थी, जिसके कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया। तब से वह गहरी नाराजगी और मानसिक पीड़ा से ग्रस्त था। आरोपी ने बताया था कि वह गुस्से से भरा हुआ था और पीड़ितों के प्रति किसी भी तरह की व्यक्तिगत दुश्मनी के बिना, बेतरतीब ढंग से ये हत्याएं कर रहा था। इस मामले में आगे की कार्रवाई फिलहाल जारी है। (Uttar Pradesh)

Comments are closed.

और पढ़ें