तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

चुनाव से पहले ED-CBI की कार्रवाई पर AAP का हमला, सौरभ भारद्वाज बोले— BJP हार के डर से एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही…

Saurabh Bharadwaj

Saurabh Bharadwaj: आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली संयोजक और वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने दीपक सिंगला की कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी को चुनावी हथकंडा करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव वाले राज्यों पंजाब और गोवा में हार के डर से केंद्रीय एजेंसियों ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।

Saurabh Bharadwaj: चुनावी राज्यों में ED-CBI के दुरुपयोग का आरोप, AAP ने BJP को घेरा

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब दिल्ली चुनाव नजदीक आने लगे, यानी 2022 से शुरू होकर, ईडी ने आम आदमी पार्टी का लगातार पीछा करना शुरू कर दिया। 2022, 2023 और 2024 के दौरान, मंत्रियों को एक के बाद एक गिरफ्तार किया गया। सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, और आखिर में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। फिर सब कुछ शांत हो गया।

भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने आगे आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में प्रवर्तन एजेंसियों का इस्तेमाल चुनिंदा तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद, बंगाल में ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग ने रोजाना छापेमारी शुरू कर दी। अब जब बंगाल चुनाव समाप्त हो चुके हैं, तो ध्यान पंजाब और गोवा में होने वाले आगामी चुनावों पर केंद्रित हो गया है, जिसके चलचे ईडी अब पंजाब में हमारे सांसदों के घरों पर रोजाना छापेमारी कर रही है।

दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर राजनीतिक साजिश का आरोप

हालिया गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने कहा कि सिंगला के मामले में भी वही तरीका अपनाया गया, पहले छापा मारा गया। बात नहीं बनी, अब उन्होंने दोबारा छापा मारा और गिरफ्तारी की।

आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने भी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस कार्रवाई के पीछे राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने से इनकार कर दिया था। इसीलिए उनके घर पर छापा मारा जा रहा है। भाजपा का एकमात्र एजेंडा लोगों को डराना-धमकाना है।

150 करोड़ की कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच तेज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को एक कथित बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में सिंगला को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि दीपक सिंगला कथित तौर पर दिल्ली और गोवा के बीच आम आदमी पार्टी के लिए धन के हस्तांतरण के लिए हवाला संचालन का काम संभाल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि दीपक सिंगला ने अपने चाचा अशोक कुमार मित्तल और भाई रमन सिंगला और हरीश सिंगला के साथ मिलकर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। (Saurabh Bharadwaj)

हवाला नेटवर्क के जरिए AAP के लिए फंड ट्रांसफर की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि पैसा सिंगापुर की नियंत्रित कंपनियों को भेजा गया था। यह भी संदेह है कि अपराध से प्राप्त इस धन को हवाला मार्ग के माध्यम से वापस भारत भेजा जाता है, जहां इसका इस्तेमाल दीपक सिंगला की कथित अवैध गतिविधियों में किया जाता है। पीएमएलए धोखाधड़ी के संबंध में दीपक सिंगला को आज ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि सिंगला को कथित बैंक धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने कथित धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत दिल्ली स्थित सिंगला के आवास पर छापा मारा था। (Saurabh Bharadwaj)

Comments are closed.

और पढ़ें