JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

इस्तीफा दे चुके अलंकार अग्निहोत्री का नया दावा, बोले- योगी अपने हैं, UGC नियम उन्हें हराने की साजिश…

Alankar Agnihotri

Alankar Agnihotri: UGC के नए नियमों के खिलाफ बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने शनिवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा किसीएम योगी को हराने के लिए ही ये काला कानून लाया गया। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि यूजीसी के नए नियमों को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के लाया गया।

Alankar Agnihotri: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अलंकार का भरोसा

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सीएम योगी अपने हैं, उनसे किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। सीएम योगी को हराने के लिए ही ये काला कानून लाया गया। अलंकार ने कहा कि यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 को भारत सरकार के गजट में जारी किया गया है, जो मोदी और शाह ने सोची-समझी साजिश है। वे इस बजट के जरिए जनरल और ओबीसी को आपस में लड़वाना चाहते हैं, ताकि वर्ष 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव को प्रभावित किया जा सके। हालांकि बजरंग बली का आशीर्वाद उनके साथ है, जो समय पर इसका विरोध किया गया और सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। (Alankar Agnihotri)

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी का काला कानून आने के बाद देश भर में विरोध शुरू हो गया, हालांकि उसके श्वर सरकार के कानों तक नहीं पहुंच रहे थे। अपने लोगों को यह अहसास दिलाने के लिए कि सब एक हैं, इसलिए इस्तीफा दिया, इसका असर यह हुआ कि विरोध व्यापक स्तर पर पहुंच गया। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी सोशल मीडिया के जरिए विरोध करने लगे। अंततः सुप्रीम कोर्ट ने काले कानून पर रोक लगा दी।

अलंकार अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी एक्ट पर रोक लगा दी है, अब अगला लक्ष्य एससी-एसटी एक्ट को खत्म कराने के लिए होगा। इस कानून की आड़ में लाखों निर्दोष लोगों का जीवन बर्बाद किया गया है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए भी तय समय के बाद आंदोलन किया जाएगा। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार इस एक्ट को भी पूरी तरह से खत्म करे। अगर, ऐसा नहीं होता है तो वह विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर दिल्ली कूच करेंगे। (Alankar Agnihotri)

अलंकार अग्निहोत्री शनिवार सुबह केशवनगर डब्लू ब्लॉक स्थित अपने घर पहुंचे। जहां सवर्ण संगठनों और समर्थकों ने माला पहनाकर और नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अलंकार ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों ने भारत की आत्मा को चोट पहुंचाई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत को लूटा था। उसी तरह वेस्ट इंडिया कंपनी देश को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीईओ और गृहमंत्री अमित शाह को कंपनी का एमडी बताते हुए आरोप लगाया कि 15-20 लाख करोड़ का बजट आता है। जिसमें 20 प्रतिशत इनके लोग काट लेते हैं। इसीलिए विकास नहीं हो सका है। कहीं पर कोई आमजन हित वाला काम नहीं दिख रहा है। एक तरह से देश को फिर से गुलाम बनाने की कोशिश हो रही है, इसी एजेंडे पर कंपनी बनाकर काम किया जा रहा है। (Alankar Agnihotri)

Comments are closed.

और पढ़ें