राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

अयोध्या के GST अफसर प्रशांत सिंह ने इस्तीफा वापस लिया, भाई विश्वजीत को बताया मुख़्तार गैंग का सदस्य

Ayodhya GST officer Prashant Singh

Ayodhya GST officer Prashant Singh: सीएम योगी के समर्थन में इस्तीफा देने वाले GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वह बिना किसी दबाव के इस्तीफा वापस ले रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाए।

अयोध्या राज्य कर विभाग के उपायुक्त प्रशांत कुमार सिंह ने कहा है कि मैंने अपने त्यागपत्र को वापस ले लिया है। मुझ पर कोई दबाव नहीं है। बिना किसी दबाव से मैंने अपना इस्तीफा वापस लिया है। आज मैं अपने कार्यालय में हूं और अपना कार्य कर रहा हूं।

भाई विश्वजीत को बताया मुख़्तार गैंग का सदस्य (Ayodhya GST officer Prashant Singh)

भाई पर आरोप लगाते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भाई विश्वजीत सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। विश्वजीत सिंह ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट भी की है, जिस मामले में एफआईआर भी दर्ज है।

मीडिया से बातचीत के दौरान GST अफसर ने बताया कि भाई विश्वजीत सिंह मुख्तार अंसारी के मऊ गैंग का सक्रिय सदस्य है और उसका फाइनेंशियल एडवाइजर भी रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई ने जियो ब्रांच मैनेजर को जान से मारने की धमकी दी है और लोगों से वसूली भी करता है। उसका काम लोगों पर पैसे के लिए दबाव बनाना है, वह एक अपराधी है। (Ayodhya GST officer Prashant Singh)

सीएम योगी के समर्थन में दे दिया था इस्तीफा

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी करने को लेकर चल रहे विवाद के बीच, अयोध्या के जीएसटी आयुक्त प्रशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सरकारी अधिकारी ने कहा कि पिछले दो दिनों में प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लगाए गए निराधार आरोपों से उन्हें ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरोध में है, जिनसे शंकराचार्य उपाधि के संबंध में प्रमाण देने को कहा जा रहा है। (Ayodhya GST officer Prashant Singh)

कुमार ने बताया, “सरकार के समर्थन में और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विरोध करते हुए मैंने इस्तीफा दे दिया। पिछले दो दिनों से मैं हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ उनके निराधार आरोपों से बहुत आहत था। जिस सरकार से मुझे वेतन मिलता है, उसके प्रति मेरी कुछ नैतिक जिम्मेदारियां हैं। जब मैंने देखा कि मेरे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का अपमान किया जा रहा है, तो मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा पत्र भेज दिया।”

क्या है मौनी अमावस्या का विवाद? 

यह घटना मौनी अमावस्या के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच हुए विवाद के बाद सामने आई। माघ मेले के दौरान, अधिकारियों ने कथित तौर पर संत को उनकी पालकी के साथ पवित्र स्नान करने से रोक दिया। इस घटना के बाद, संत विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने शिविर के बाहर बैठे। (Ayodhya GST officer Prashant Singh)

Comments are closed.

और पढ़ें