तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच आई ‘काली खबर’, अर्शदीप सिंह पर गिरी ICC की गाज!

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उस ऐतिहासिक फाइनल की यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई थीं, कि भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल तोड़ने वाली एक खबर सामने आई है। जिस अर्शदीप सिंह ने अपनी सटीक यॉर्कर से करोड़ों भारतीयों को जीत का जश्न मनाने का मौका दिया, आज वही आईसीसी (ICC) के ‘हंटर’ का शिकार हो गए हैं।

Arshdeep Singh: क्या हुआ था मैदान पर?

उस दिन मैदान पर तनाव चरम पर था, सांसे रुकी हुई थीं और जीत के लिए दोनों टीमें जान लड़ा रही थीं। इसी गहमागहमी के बीच भारतीय सनसनी अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने मर्यादा की रेखा लांघ दी। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने एक गेंद खेली और अर्शदीप ने बिजली की गति से गेंद उठाकर सीधे मिचेल की ओर थ्रो कर दिया। गेंद सीधे कीवी बल्लेबाज के पैड पर जा लगी। भले ही वह जोश था, या जीत की तड़प, लेकिन आईसीसी के अंपायरों ने इसे ‘अस्वीकार्य’ माना।

मैच फीस में कटौती और डिमेरिट पॉइंट का झटका

आईसीसी ने इस व्यवहार को आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन माना है। अर्शदीप को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम तो मिला, लेकिन इस एक गलती ने उनकी चमक को धुंधला कर दिया है। इस गलती के लिए अर्शदीप की 15 प्रतिशत मैच फीस काट ली गई है। और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। (Arshdeep Singh)

आपको बता दें कि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, लेकिन यह अनुशासन का भी खेल है। अर्शदीप की यह गलती आने वाले युवा गेंदबाजों के लिए एक कड़ा सबक है कि जोश में होश खोना भारी पड़ सकता है। मैदान पर आक्रामकता जरूरी है, लेकिन वह हिंसा या बदतमीजी में नहीं बदलनी चाहिए। अर्शदीप का यह जुर्माना उन सभी खिलाड़ियों के लिए एक चेतावनी है जो खेल की भावना को भूल जाते हैं। (Arshdeep Singh)

Comments are closed.

और पढ़ें