JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Ban Chinese Manjha: कर्नाटक में ‘चाइनीज मांझे’ ने छीनी पिता की सांसें; पिता ने बेटी को अंतिम कॉल कर कहा—’बेटा, अब मैं…’

मकर संक्रांति के उत्सव के बीच कर्नाटक से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक और हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया है।

“एक पिता अपनी बेटी के लिए संक्रांति का तोहफा लेकर घर लौट रहा था, लेकिन सड़क पर फैले मौत के अदृश्य जाल ने उसके सारे अरमानों का गला घोंट दिया। कर्नाटक में बाइक सवार का गला प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से इस कदर कट गया कि सड़क चंद पलों में खून से लाल हो गई। दर्द और खौफ के उस मंजर के बीच, जब सांसें साथ छोड़ रही थीं, ने तो उस शख्स नें कांपते हाथों से अपनी बेटी को फोन लगायाऔर आखिरी बार बोला कि ‘बेटा, मेरा गला कट गया है, अब मैं घर नहीं आ पाऊंगा…’—ये वो आखिरी शब्द थे, जिसे सुनने वाले हर शख्स की रूह कपा दी। प्रशासन की पाबंदी के बावजूद बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे इस ‘कातिल धागे’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हमारी थोड़ी सी लापरवाही किसी के घर का चिराग बुझा सकती है।”

कर्नाटक में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक जानलेवा पतंग की डोर ने एक व्यक्ति की जान ले ली। बीदर जिले में सड़क पर खिंची नायलॉन की पतंग की डोर से गला कटने के बाद 48 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। नायलॉन पतंग की डोर को चाइनीज मांझा भी कहा जाता है, जो बेहद खतरनाक होता है।

मृतक की पहचान संजू कुमार होसामणि के रूप में हुई है। वह बीदर जिले के तलामदगी ब्रिज के पास सड़क पर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सड़क के बीच खिंची एक पतंग की डोर उनके गले में फंस गई। डोर इतनी तेज धी कि उनके गले में गहरा कट लग गया और खून बहने लगा।

चाइनीज़ मांजा पर लगी है रोक

बता दें कि पिछले तीन दिनों से पूरे ज़िले में एक अभियान चलाया जा रहा है। संक्रांति त्योहार को देखते हुए पतंग उड़ाने के लिए मांझे के धागे के इस्तेमाल पर पहले ही रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद, हमें जानकारी मिली है कि कुछ दुकानें अभी भी यह बैन धागा बेच रही हैं। हमने दो-तीन जगहों से इसे ज़ब्त किया है और एक बार फिर हम सभी दुकान मालिकों को साफ तौर पर चेतावनी दे रहे हैं कि बैन मांझे के धागे को बेचने या इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

पहले भी चाइनीज मांझे से लोगों की हो चुकी है मौत

इस घटना के बाद होसामणि के परिजन और स्थानीय लोग हादसे की जगह पर इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन किया। उन्हंने नायलॉन की पतंग की डोर पर सख्त कार्रवाई और बेहतर आपातकालीन सेवाओं की मांग की। मामले में मन्ना एकहेली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

Comments are closed.

और पढ़ें