Maharashtra TET Paper Leak: एकनाथ शिंदे बोले- मास्टरमाइंड पर लगेगा MCOCA, दोषियों को नहीं मिलेगी रियायत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नया सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब; कहा- राजनाथ सिंह ने संसद को किया गुमराह राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- ‘धन पहले, आस्था बाद में’ पेपर लीक की आशंका के बीच महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित गोरखपुर में भाजपा के प्रशिक्षण मेगा-अभियान का शुभारंभ, CM योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां Trump Tariff: ट्रंप की चेतावनी! डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर 100% टैरिफ लागू करने की घोषणा, EU को मुख्य निशाना बनाते हुए सख्त रुख

Bihar Politics: बिहार में ‘बाहुबल’ को सत्ता का साष्टांग प्रणाम? नीतीश के पैरों में ‘अनंत’ समर्पण!

Bihar Politics

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में क्या बिना बाहुबल के चुनावी वैतरणी पार नहीं की जा सकती? क्या सुशासन का दावा करने वाली सरकार की जड़ें आज भी उन्हीं बाहुबलियों के सहयोग पर टिकी हैं जिन्हें कभी ‘जंगलराज’ का प्रतीक बताया जाता था? आज विधानसभा से आई एक तस्वीर ने इन तमाम सवालों को फिर से जिंदा कर दिया है।

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बाहुबलियों का प्रभाव

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह, जो हाल ही में जेल से बाहर आए हैं, आज विधानसभा पहुंचे। लेकिन खबर उनके पहुंचने की नहीं, बल्कि उस मंजर की है जिसने सबको हैरान कर दिया। अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और बदले में मुख्यमंत्री ने भी मुस्कुराते हुए उनके सिर पर हाथ रखा। (Bihar Politics)

इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है मानो कोई बाहुबली कोई बड़ा ‘किला फतह’ करके लौटा हो और अपने साम्राज्य को विस्तार देने के लिए सत्ता के द्वार पर आशीर्वाद ले रहा हो। यह तस्वीर बिहार की राजनीति के उस कड़वे सच का ‘जीता-जागता प्रमाण’ है जहाँ, बिना सत्ता के सहयोग के ऐसे बाहुबलियों का वजूद शायद ही बच पाए, लेकिन जब सत्ता ही हाथ थाम ले, तो इनका रसूख और भी ज्यादा पनपने लगता है।

यह खबर केवल एक मुलाकात नहीं, बल्कि बिहार की राजनैतिक दिशा पर एक बड़ा सवाल है। कि, जहाँ आम जनता जो एक अपराध-मुक्त बिहार का सपना देखती है, क्या वह इन तस्वीरों को देखकर खुद को ठगा हुआ महसूस नहीं करेगी? (Bihar Politics)

Comments are closed.

और पढ़ें